{"_id":"617036ee1a714f358e32270a","slug":"delhi-environment-minister-gopal-rai-said-that-if-delhi-people-cooperate-then-15-to-20-percent-pollution-can-be-reduced-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण: पर्यावरण मंत्री ने कहा- दिल्ली वाले साथ दें तो 15 से 20 फीसदी प्रदूषण हो सकता है कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण: पर्यावरण मंत्री ने कहा- दिल्ली वाले साथ दें तो 15 से 20 फीसदी प्रदूषण हो सकता है कम
Wed, 20 Oct 2021 09:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 20 Oct 2021 09:04 PM IST
सार
गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि प्रदूषण के विरुद्ध लड़ाई केवल सरकार का काम नहीं है। जनता के साथ के बिना ऐसा कोई भी प्रयास कभी सफल नहीं हो सकता।
विज्ञापन
आप नेता गोपाल राय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि यदि राजधानी के लोग सरकार का साथ दें और नियमों का पालन करें तो राजधानी के प्रदूषण में 15 से 20 फीसदी तक की कमी की जा सकती है। इसके लिए लोगों को लाल बत्ती पर अपने वाहनों के इंजन बंद करने के साथ-साथ कूड़ा-करकट जलाने से बचने, सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने निजी वाहन का उपयोग न कर सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करने और अपने आसपास हरित पौधे लगाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि प्रदूषण के विरुद्ध लड़ाई केवल सरकार का काम नहीं है। जनता के साथ के बिना ऐसा कोई भी प्रयास कभी सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सरकार और जनता में इसी तरह सहयोग की भावना बनी रहे तो प्रदूषण के साथ-साथ किसी भी लड़ाई को जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के विरुद्ध अभियान भी लोगों की भागीदारी से ही सफल होगा।
विज्ञापन