फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Environment Minister Gopal Rai said If you form the government in Punjab, you will get spray of free bio-decomposer to prevent stubble burning

दिल्ली: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बोले- पंजाब में आप सरकार बनी तो पराली जलने से रोकने के लिए बायो-डिकंपोजर का कराएंगे फ्री स्प्रे

Tue, 09 Nov 2021 01:54 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 09 Nov 2021 01:54 PM IST
सार

राय ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में फसलों को अनियंत्रित रूप से जलाने के लिए किसानों को दोष नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि वहां की सरकारें इनका विकल्प उपलब्ध कराने में असफल रही हैं।

विज्ञापन
Delhi Environment Minister Gopal Rai said If you form the government in Punjab, you will get spray of free bio-decomposer to prevent stubble burning
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनी तो राज्य में पराली जलने की घटनाएं रोकने के लिए बायो-डिकंपोजर का निशुल्क स्प्रे सुनिश्चित किया जाएगा। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने को हैं। यहां मुख्य विपक्षी पार्टी आप है।

विज्ञापन


राय ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में फसलों को अनियंत्रित रूप से जलाने के लिए किसानों को दोष नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि वहां की सरकारें इनका विकल्प उपलब्ध कराने में असफल रही हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के लिए पराली जलने का प्रतिशत तीन साल में सर्वाधिक रविवार को 48 प्रतिशत रहा और सरकारी एजेंसियों के अनुसार, सोमवार को पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने के 5,450 मामले पाए गए, जो इस साल सर्वाधिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री ने कहा, ''किसानों की गलती नहीं है। उनके खिलाफ कुछ भी गलत कहने का कोई मतलब नहीं  है। सरकारों को समाधान निकालना था। हमने यह (पराली जलाने का समाधान) किया है। अन्य राज्यों में इसकी इच्छाशक्ति की कमी है।'' राय ने एक सवाल के जवाब में कहा, ''अगर पंजाब में हमारी सरकार बनती है तो हम पंजाब के हर खेत में बायो-डिकंपोजर का निशुल्क स्प्रे सुनिश्चित करेंगे... जैसा हमने दिल्ली में किया।''

पंजाब में हर साल जलते हैं दो करोड़ टन फसल के अवशेष
इससे पहले उन्होंने पीटीआई को बताया था कि पंजाब में अगर आप सरकार बनी तो राज्य् पराली जलने की घटनाओं से मुक्त हो जाएगा। पंजाब में एक साल में दो करोड़ टन फसल के अवशेष जलते हैं।

बायो-डिकंपोजर से खाद में बदल जाती है पराली
दिल्ली सरकार ने प्रदेश में 8,44 किसानों की लगभग 4,300 एकड़ जमीन में पूसा बायो-डिकंपोजर का निशुल्क स्प्रे करने की व्यवस्था की है। इस बायो-डिकंपोजर से पराली खाद में बदल सकती है। पिछले साल 310 किसानों की 1,935 एकड़ भूमि पर यह उपाय किया गया था। पंजाब में 28.14 लाख हैक्टेयर में धान की खेती होती है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल उत्तर प्रदेश 10 लाख एकड़ में, पंजाब पांच लाख एकड़ में और हरियाणा एक लाख एकड़ में बायो-डिकंपोजर का उपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed