{"_id":"605c41ea53f7b600f800b696","slug":"delhi-encounter-outside-gtb-hospital-one-criminal-died-one-injured-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जीटीबी अस्पताल में बदमाशों का हमला, पुलिसवालों की आंखों में मिर्च झोंक छुड़ाया साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जीटीबी अस्पताल में बदमाशों का हमला, पुलिसवालों की आंखों में मिर्च झोंक छुड़ाया साथी
Thu, 25 Mar 2021 03:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 25 Mar 2021 03:09 PM IST
सार
दिल्ली में आज सुबह से ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ जारी है। पहली घटना प्रगति मैदान के पास हुई वहीं दूसरी घटना गुरु तेग बहादुर अस्पताल के बाहर हुई। बदमाशों ने पुलिस की आंखों में मिर्च पाउडर झोंखकर अपने साथी को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
दिल्ली और बदमाशों के बीच मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल के बाहर आज पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक बदमाश की मौत हो गई और एक के घायल होने की खबर है। मरने वाले बदमाश का नाम रवि बताया जा रहा है, जबकि घायल अविनाश का जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है। रवि के खिलाफ पांच-छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कुलदीप फज्जा नाम के बदमाश को मेडिकल के लिए लाई थी। यह बदमाश जितेंद्र गोगी गैंग का सदस्य है। इस पर हत्या जैसे करीब 70 संगीन से अधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
इसे जब जीटीबी अस्पताल लाया गया तो उस वक्त गोगी गैंग के आधा दर्जन बदमाशों ने इसे पुलिस कस्टडी से छुड़वाने के लिए गोलीबारी कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश ढेर कर दिया, मगर कुलदीप फज्जा को बदमाश भगा कर ले गए।
विज्ञापन
कार से आए थे बदमाश
कुलदीप फज्जा को भगाने के लिए बदमाश कार से जीटीबी अस्पताल आए थे। इन बदमाशों ने पुलिस की आंखों में मिर्च पाउडर झोंखकर कुलदीप को कस्टडी से छुड़ा लिया। बदमाश कुलदीप को लेकर गेट नम्बर 7 से पैदल बाहर भागे। अस्पताल के बाहर बदमाशों ने मोटरसाइकिल लूटी और उससे फरार हो गए।
तड़के प्रगति मैदान में भी हुई थी मुठभेड़
दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल हुए हैं। मुठभेड़ प्रगति मैदान के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक बदमाश के सिर पर चार लाख और दूसरे के सिर पर दो लाख का इनाम था।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि तड़के करीब 4:50 बजे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान अपराधियों ने एसीपी पंकज और एसआई प्रियंका के बुलेट-प्रूफ जैकेट पर गोलियां चला दीं। इसपर पुलिस टीम ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की। घायल अपराधियों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि वो हत्या और डकैती के मामले में वांछित थे।