फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi election 2020: Why the BJP MP Parvesh Verma was happy after oppose in parliament

आखिर इतना खिला-खिला सा क्यों है भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का चेहरा, क्या बढ़ गए हैं नंबर!

Mon, 03 Feb 2020 07:00 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 03 Feb 2020 07:00 PM IST
सार

  • संसद भवन परिसर में चेहरे पर रही विजयी मुस्कान
  • कहा अपने बयान पर कायम

विज्ञापन
delhi election 2020: Why the BJP MP Parvesh Verma was happy after oppose in parliament
BJP MP Parvesh Verma - फोटो : Loksabha TV

विस्तार

संसद के दोनों सदनों में भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के बयान को लेकर नारे लगे। राज्यसभा में भी और लोकसभा में भी। लोकसभा की कार्यवाही से जब प्रवेश साहिब सिंह वर्मा बाहर आए, तो उनके चेहरे पर विजयी मुस्कान साफ झलक रही थी। बातचीत में भी प्रवेश वर्मा का अंदाज कुछ इसी तरह रहा। उन्हें लग रहा था कि राजनीति में जो पत्थर उन्होंने उछाला है, वह ठीक निशाने पर जा लगा है।
विज्ञापन

 

प्रवेश वर्मा पर उनके बयान के लिए चुनाव आयोग ने प्रचार पर प्रतिबंध लगाया था। यह प्रतिबंध सोमवार समाप्त हो गया। इस पर प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है। वह अपने कहे पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बेटे वे हैं, न की केजरीवाल। प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर जो कहा है, सही कहा है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने जनता से जो वादा किया, उसे पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री केजरीवाल जनता को विज्ञापनों के जरिए बेवकूफ बना रहे हैं। प्रधानमंत्री को देशद्रोही कह रहे हैं। ऐसे में जो उन्होंने कहा वह सही है। जब प्रवेश वर्मा से पूछा गया कि क्या जो कहा है, उसे आगे कहना जारी रखेंगे या कोई दूसरा इस तरह का बयान देंगे, तो उन्होंने कहा कि वह जो भी बोलेंगे मंच पर या संसद में। वहीं सब कुछ बोलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए खिला है चेहरा

नंबर बढ़ गए हैं, एक राजनेता ने चुटकी लेते हुए कहा। बोले पहली बार सदन में बयान पर नारा लगा है। प्रवेश वर्मा शीर्ष नेतृत्व की निगाह में आ गए हैं। भाजपा से ताल्लुक रखने वाले सूत्र का कहना है कि यह राजनीति में नया ट्रेंड चल पड़ा है। कुछ लोग इस शार्ट कट से राजनीति में बड़ा फायदा ले गए हैं।



कांग्रेस पार्टी के बीके हरिप्रसाद ने कहा कि इस स्थिति पर कोई टिप्पणी ठीक नहीं है। यह लोकतंत्र के लिए अच्छी परंपरा नहीं है। मीडिया के कुछ वरिष्ठ संवाददाताओं की मानें तो दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने की दशा में प्रवेश वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के आसार बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed