फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi election 2020: when senior congress leaders refused to contest, youth leaders came forward

कांग्रेसी दिग्गजों ने छोड़ा रण, तो युवाओं ने दिखाई दिल्ली में चुनाव लड़ने की हिम्मत

Wed, 22 Jan 2020 08:15 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 22 Jan 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
delhi election 2020: when senior congress leaders refused to contest, youth leaders came forward
Subhash Copra and Arvinder Singh Lovely in Delhi Pradesh Congress Rally - फोटो : Social Media
पूर्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन, वर्तमान अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, वरिष्ठ नेता किरण वालिया समेत तमाम दिग्गज दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरने की हिम्मत नहीं दिखा सके। तेज तर्रार नेता रागिनी नायक भी चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने तमाम बड़े नेताओं का मन टटोला। योगानंद शास्त्री जैसे नेता ने तो आखिरी वक्त पर कांग्रेस पार्टी को ही छोड़ दी। सबकी हिम्मत देखकर वह ठहर सी गईं। लेकिन जहां दिग्गजों ने रण छोड़ा, वहीं युवा नेताओं ने हिम्मत दिखाई। कई नये चेहरों ने विधानसभा चुनाव में ताल ठोकी है।

विज्ञापन

 

दो बार के पार्षद रहे अभिषेक दत्त चुनाव लड़ने के लिए पूरा जोर लगा रहे थे। क्षेत्र में अच्छी पकड़ है, लेकिन कांग्रेस के नेताओं को भरोसा नहीं हो रहा था। बताते हैं राहुल गांधी की टीम की एक नेता ने युवा चेहरे की क्षमता को पहचाना और कांग्रेस अध्यक्ष के पास जाकर उन्हें कस्तूरबानगर से टिकट दिलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल टाउन से आकांक्षा गोयल, जनकपुरी से राधिका खेड़ा, मालवीय नगर से नीतू वर्मा ने नामंकन दाखिल किया है। तुगलकाबाद से शुभम शर्मा मैदान में हैं। पार्टी के दिल्ली के एक रणनीतिकार का कहना है कि इसमें से कई नेता चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं।

शीला के दौर के कई नेता मैदान में

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शीला दीक्षित के वक्त के कई नेता चुनाव मैदान में हैं। डा. अशोक कुमार वालिया ने कृष्णानगर से तो परवेज हाशमी ने ओखला से, सीलमपुर से मतीन अहमद, शहादरा से डा. नरेंद्र नाथ, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली, बल्ली मारन से हारुन युसुफ, मुंडका से डा. नरेश कुमार, कोंडली से अमरीश गौतम ने चुनाव लड़ने के लिए कमर कसी है। कांग्रेस पार्टी ने 12 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed