फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Earth Hour on March 26 to save the earth an appeal to voluntarily switch off the electrical appliances of homes from 8:30 pm to 9:30 pm on Saturday night.

दिल्ली: धरती को बचाने के लिए 26 मार्च को अर्थ आवर, शनिवार रात 8:30 से 9:30 बजे तक स्वेच्छा से घरों के बिजली उपकरण बंद करने की अपील

Fri, 25 Mar 2022 07:31 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 25 Mar 2022 07:31 AM IST
सार

अर्थ आवर डब्लूडब्लूएफ का सालाना कार्यक्रम है, जिसके तहत दुनियाभर के लोगों से अपील की जाती है कि वे जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपने घरों और कार्यस्थलों पर गैरजरूरी लाइट्स और बिजली चालित उपकरणों को तय समय के दौरान बंद रखें।

विज्ञापन
Delhi: Earth Hour on March 26 to save the earth an appeal to voluntarily switch off the electrical appliances of homes from 8:30 pm to 9:30 pm on Saturday night.
अर्थ आवर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बिजली कंपनियों ने दिल्ली वालों से अपील की है कि वे इस शनिवार दुनियाभर में मनाए जा रहे अर्थ आवर में शामिल हों। रात 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच स्वेच्छा से अपने घरों व कार्यस्थलों की गैरजरूरी लाइट्स व बिजली उपकरण बंद रखें। बिजली कंपनियों ने खुद ही अपने कार्यालय में अर्थ ऑवर के दौरान गैर जरूरी बिजली के उपकरण नहीं चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन धरती के लिए संकट बना हुआ है। अचानक से बदलने वाला मौसम, अप्रत्याशित तापमान इसी संकट की ओर इशारा कर रहे है। ऐसे में आवश्यक है कि अपव्ययी आदतों को छोड़कर ऐसी जीवनशैली अपनाएं जो धरती के अनुकूल हो। अर्थ आवर इसी दिशा में एक कदम है।

विज्ञापन

अर्थ आवर डब्लूडब्लूएफ (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर/ वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) का सालाना कार्यक्रम है, जिसके तहत दुनियाभर के लोगों से अपील की जाती है कि वे जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपने घरों और कार्यस्थलों पर गैरजरूरी लाइट्स और बिजली चालित उपकरणों को तय समय के दौरान बंद रखें।

अर्थ आवर का वैश्विक रूप से 16वां वर्ष

बीएसईएस प्रवक्ता ने कहा है कि 1.8 करोड़ उपभोक्ता बेहतर भविष्य का निर्माण करें। वैश्विक स्तर पर अर्थ आवर का 16 वां वर्ष है। एक देश के एक शहर से सांकेतिक स्तर पर शुरू हुआ यह सफर आज न सिर्फ 190 देशों में बल्कि अंतरिक्ष स्टेशन तक भी पहुंच चुका है। बीएसईएस इसे लंबे समय से समर्थन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed