{"_id":"63efb624296e799f880050df","slug":"delhi-doctors-protested-for-many-demands-including-salary-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: वेतन समेत कई मांगों को लेकर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, मरीजों को इलाज के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: वेतन समेत कई मांगों को लेकर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, मरीजों को इलाज के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार
Fri, 17 Feb 2023 10:45 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 17 Feb 2023 10:45 PM IST
सार
वेतन सहित अन्य कई मांगों को लेकर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सुबह करीब डेढ़ घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हिंदूराव अस्पताल ( फाइल)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों के प्रदर्शन की वजह से शुक्रवार को इलाज कराने आए मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वेतन सहित अन्य कई मांगों को लेकर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सुबह करीब डेढ़ घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान इलाज करवाने आए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। प्रदर्शन को देखते हुए अस्पताल के आरडीए अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ ने कहा कि छह फरवरी को प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि 10 दिन के अंदर जनवरी का वेतन जारी कर दिया जाएगा, लेकिन दिया हुआ समय देने के बाद भी वेतन जारी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि समय पर वेतन ही नहीं मिलेगा तो घर चलाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन