{"_id":"61d41db44740b872c865c593","slug":"delhi-deputy-cm-said-in-the-assembly-family-members-get-jobs-on-the-death-of-a-government-employee-from-kovid-but-we-do-not-have-the-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: डिप्टी सीएम ने विधानसभा में कहा- सरकारी कर्मी की कोविड से मृत्यु पर परिजन को मिले नौकरी, लेकिन हमारे पास अधिकार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: डिप्टी सीएम ने विधानसभा में कहा- सरकारी कर्मी की कोविड से मृत्यु पर परिजन को मिले नौकरी, लेकिन हमारे पास अधिकार नहीं
Tue, 04 Jan 2022 03:43 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 04 Jan 2022 03:43 PM IST
सार
विधानसभा में डिप्टी सीएम ने कह कि सरकारी कर्मी की कोरोना या किसी अन्य कारण से मौत होने पर उसके परिवार के सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए। लेकिन हमसे ये अधिकार छीन लिया गया है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : twitter
विस्तार
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि अगर किसी सरकारी कर्मी की कोरोना या किसी अन्य कारण से मृत्यु हो जाती है तो मेरा मानना है कि उसके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। लेकिन ये अधिकार हमसे छीन लिया गया है।
विज्ञापन
विधानसभा में डिप्टी सीएम ने कहा, ''हमारी सोच है कि अगर सरकारी कर्मी की कोरोना या किसी अन्य कारण से मौत हो जाती है तो उसके परिवार के सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए। लेकिन हमसे ये अधिकार छीन लिया गया है। अमित शाह, उप राज्यपाल अनिल बैजल को हमें हमारा अधिकार देने के लिए कहें।''
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।