फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Deputy CM Manish Sisodia said BJP has left the MCD bankrupt not in condition to pay the salaries

भाजपा ने एमसीडी को बना दिया कंगाल, कैसे दें कर्मचारियों को वेतन: मनीष सिसोदिया

Thu, 14 Jan 2021 06:40 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 14 Jan 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi Deputy CM Manish Sisodia said BJP has left the MCD bankrupt not in condition to pay the salaries
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों की पीड़ा देखकर मुख्यमंत्री के आदेश पर दिल्ली सरकार ने अन्य योजनाओं से निकालकर 938 करोड़ रुपये का इंतजाम किया है। पिछले 14 साल से निगम की सत्ता में भाजपा ने तीनों नगर निगम को पूरी तरह से दिवालिया बना दिया है। यही वजह है कि उत्तरी निगम के बैंक खाते में सिर्फ 12 करोड़ जबकि पूर्वी निगम के पास केवल 99 लाख बचे हैं।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि निगम पर दिल्ली सरकार का 6275 करोड़ बकाया है। निगम के पास कर्मचारियों को वेतन देने तक के पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खुद भाजपा के नेता मानते हैं कि निगम में काफी भ्रष्टाचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली नगर निगम को केंद्र से 11500 करोड़ रुपये मिलने चाहिए। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की तकलीफ को देखते हुए पैसे का इंतजाम करने का आदेश दिया है। निगम में भ्रष्टाचार काफी चरम पर है। निगम के लोग पैसा बनाने में लगे हैं। इस कारण निगम दिवालिया हो गया है। 


गौरतलब है कि बकाया वेतन व पेंशन की मांग को लेकर पिछले आठ दिनों से तीनों नगर निगम के कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वजह से दिल्ली की सफाई व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed