{"_id":"60f6fdfc8ebc3e6d6e1ea324","slug":"delhi-deputy-chief-minister-manish-sisodia-met-the-parents-to-know-the-condition-of-the-children-tremendous-enthusiasm-was-shown-in-the-special-ptm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: उपमुख्यमंत्री ने अभिभावकों से मिलकर जाना बच्चों का हाल, स्पेशल पीटीएम में दिखा जबरदस्त उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: उपमुख्यमंत्री ने अभिभावकों से मिलकर जाना बच्चों का हाल, स्पेशल पीटीएम में दिखा जबरदस्त उत्साह
Tue, 20 Jul 2021 10:16 PM IST
योगेश साहू
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:16 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्पेशल पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग में अभिभावकों से मिलकर बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि अभिभावकों से मिला रिस्पांस बेहद शानदार है।
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : twitter.com/msisodia
विस्तार
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्पेशल पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग में अभिभावकों से मिलकर बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि अभिभावकों से मिला रिस्पांस बेहद शानदार है। उन्हें यह जानकर बहुत खुशी हुई है कि दिल्ली सरकार के विशेष प्रयास से शुरू हुआ हैपीनेस करिकुलम बच्चों और उनके परिवारों को खुश रहने में बेहतरी मदद कर रहा है। बच्चों को भावनात्मक रूप से मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार कई स्तरों पर कर रही है। स्पेशल पीटीएम इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि शिक्षक हमारे समाज के असली हीरो हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाने से लेकर कोरोना काल में लोगों की सेवा करने में अहम भूमिका निभाई है। कोरोना काल में बच्चों को अवसाद और तनाव से दूर रखने के लिए शिक्षक हैप्पीनेस करिकुलम के तहत ऑनलाइन क्लास के माध्यम से माइंडफुलनेस का अभ्यास करवा रहे है। यह बेहतरीन अनुभव है।
विज्ञापन