{"_id":"6adb361867094ecf200a5014","slug":"delhi-delivery-boy-dies-after-alleged-assault-over-torn-10-note-father-son-duo-arrested-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी बॉय ने दी जान: 'क्या गरीब होना गुनाह है, हमें दुनिया में रहने का हक...'; छह मिनट के वीडियो में दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी बॉय ने दी जान: 'क्या गरीब होना गुनाह है, हमें दुनिया में रहने का हक...'; छह मिनट के वीडियो में दर्द
Fri, 23 Oct 2026 03:56 PM IST
Sharukh Khan
शुजात आलम, अमर उजाला, पूर्वी दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, पूर्वी दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 23 Oct 2026 03:56 PM IST
सार
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी स्थित ईस्ट विनोद नगरी इलाके में निजी कंपनी का डिलीवरी बॉय को पिता-पुत्र ने पीट दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया। पिटाई से समीर इस कदर आहत हुआ कि अगले दिन उसने वीडियो बनाकर जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Delhi Delivery boy Dies
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
क्या गरीब होना गुनाह है, गरीबों को दुनिया में रहने का हक नहीं क्या...। डिलीवरी बॉय समीर हुसैन ने जहर खाने से पहले 6 मिनट 14 सेंकंड का एक वीडियो बनाकर अपना दर्द सोशल मीडिया पर बयां किया था। समीर ने वीडियो में कहा था कि यदि उसके मामले में सुनवाई नहीं हुई तो वह 24 घंटे में जहर पी लेगा।
वीडियो के दौरान समीर बैग से एक सफेद रंग की बोतल निकालकर दिखाता हुआ दिखा। इसके बाद उसने जहर खा लिया। करीब 16 दिन अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ते हुए वह हार गया। अब परिवार उसको इंसाफ दिलवाने की मांग कर रहा है।
समीर की मां ने रोते हुए बताया कि 21 अक्तूबर को उनके बेटे का जन्मदिन था। वह एक दिन पहले ही दुनिया से रुखसत हो गया। अपने वीडियो में समीर बताता है कि उसके पास बहुत पैसे नहीं हैं। परिवार और अपना खर्च चलाने के लिए वह निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। उसके पास कोई बाइक या स्कूटी नहीं है।

Trending Videos
21 को था जन्मदिन
जन्मदिन से एक दिन पहले दुनिया को अलविदा कह गया समीर, 21 अक्तूबर को था समीर का जन्मदिन, 6 मिनट 14 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल, उसमें भरे गले से अपनी बात रखता दिखा समीर।
जन्मदिन से एक दिन पहले दुनिया को अलविदा कह गया समीर, 21 अक्तूबर को था समीर का जन्मदिन, 6 मिनट 14 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल, उसमें भरे गले से अपनी बात रखता दिखा समीर।
आरोपियों ने एक नेता के परिवार से होने की धौंस जमाई, बाद में पिटाई लगातर समीर को भगाया, मां ने बेटे के लिए इंसाफ की लगाई गुहार, पुलिस ने परिवार को दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन।
पिटाई से अहत डिलीवरी बॉय ने खाया जहर, मौत, पिता-पुत्र गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी स्थित ईस्ट विनोद नगरी इलाके में निजी कंपनी का डिलीवरी बॉय सामान लेकर एक घर पर पहुंचा। यहां फटा हुआ 10 रुपये का नोट लेने से इन्कार करने पर पिता-पुत्र ने डिलीवरी बॉय समीर हुसैन (24) को पीट दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया।
पिटाई से समीर इस कदर आहत हुआ कि अगले दिन उसने वीडियो बनाकर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 20 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। समीर ने अपने वीडियो में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने समीर की मौत के बाद अब आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आरोपी पिता रामपाल सिंह (65) और इसके बेटे बंटी (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। समीर के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग की गई है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि समीर अपने परिवार के साथ खिचड़ीपुर, कल्याणपुरी इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता जाकिर हुसैन व अन्य सदस्य हैं। जाकिर एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय की नौकरी करता था। 4 अक्तूबर की रात को वह कुछ सामान लेकर आरोपी रामपाल सिंह के घर पर पहुंचा।
वहां सामान देने के बाद 10 रुपये का फटा हुआ नोट लेने से इन्कार करने पर आरोपी पिता-पुत्र ने समीर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। पीड़ित ने वहीं से रात 11.03 बजे पीसीआर कॉल कर दी। पुलिस समीर को लेकर थाने पहुंची। बाद में उसका मेडिकल करवाया गया।
समीर के बयान पर 5 अक्तूबर को मारपीट का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। समीर से इससे बहुत आहत हुआ। उसने उसी दिन अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए कहा। बाद में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
16 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम
समीर के पिता जाकिर हुसैन ने उसे गंभीर हालत में एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका लगातार उसका इलाज जारी रहा। इस बीच मंगलवार को एलबीएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसका शव कब्जे में लिया।

बाद में उसके वीडियो व परिवार की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने मंगलवार को ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उनको एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बताया कि जा रहा है कि आरोपी रामपाल एक स्थानीय नेता का करीबी रिश्तेदार है। मेडिकल बोर्ड से समीर के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।