{"_id":"63e24d8589ff047d7d7b8c61","slug":"delhi-dairy-worker-robbed-of-rs-17-lakh-bank-was-going-to-deposit-cash-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: डेयरी कर्मचारी से 17 लाख रुपये की लूट, कैश जमा करने जा रहा था बैंक, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: डेयरी कर्मचारी से 17 लाख रुपये की लूट, कैश जमा करने जा रहा था बैंक, तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 07 Feb 2023 06:39 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 07 Feb 2023 06:39 PM IST
सार
बदमाश वारदात के बाद मौके से फरार हो गये। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी व लूटी गई राशि की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में मंगलवार दोपहर लगभग 2:38 बजे बदमाशों ने एक दूध वितरक के कर्मचारी से 17 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित न्यू मोती नगर निवासी आशीष कुमार 17 लाख रूपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था।
विज्ञापन
मुख्य कंझावला रोड, कृष्ण विहार के पास स्कूटी पर यात्रा कर रहा था। इसी दौरान दो बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया, आरोपियों ने उन्हें डंडों से मारना शुरू कर दिया और उनसे बैग छीन लिया। बदमाश वारदात के बाद मौके से फरार हो गये। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी व लूटी गई राशि की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन