फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Crime miscreant was beaten to death in a fight over the use of toilet

Delhi: शौचालय के इस्तेमाल को लेकर झगड़े में बदमाश की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Wed, 12 Oct 2022 10:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 12 Oct 2022 10:22 AM IST
सार

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की शिनाख्त सत्संग कॉलोनी निवासी राजा बाबू के रूप में हुई है। वह अशोक विहार थाने का घोषित बदमाश था और उसपर दस मामले दर्ज थे।

विज्ञापन
Delhi Crime miscreant was beaten to death in a fight over the use of toilet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अशोक विहार के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय के पहले इस्तेमाल को लेकर हुए झगड़े में घोषित बदमाश की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि मृतक ने विरोध करने पर कतार में खड़े दो भाइयों पर सर्जिकल ब्लेड से हमला करने की कोशिश की। अपना बचाव करते हुए दोनों भाइयों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे बदमाश अचेत होकर गिर गया। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की शिनाख्त सत्संग कॉलोनी निवासी राजा बाबू के रूप में हुई है। वह अशोक विहार थाने का घोषित बदमाश था और उसपर दस मामले दर्ज थे। सोमवार शाम करीब पांच बजे अशोक विहार पुलिस को एक युवक को अचेता अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को छानबीन करने पर पता चला कि मृतक राजा बाबू सत्संग कॉलोनी में रहता था। उसका कॉलोनी के रहने वाले दो भाइयों मोहित और साहिल से झगड़ा हुआ था। दोनों भाइयों ने उसकी पिटाई कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और देर रात दोनों भाइयों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों सार्वजनिक शौचालय के बाहर लाइन खड़े थे। इसी दौरान पीछे से राजा बाबू आया और पहले शौचालय जाने के जिद करने लगा। विरोध करने पर उसने सर्जिकल ब्लेड निकाल लिया और दोनों भाइयों पर हमला करने की कोशिश की। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिश में युवक को चाकू घोंपा, हालत नाजुक
शालीमार बाग इलाके में सोमवार रात पुरानी रंजिश में हमलावरों ने एक युवक को चाकू गोद दिया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना को अंजाम देकर तीनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस युवक की बहन के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। घायल युवक की पहचान जोगिंदर(27) के रूप में हुई है।  वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ इंदिरा कालोनी शालीमार बाग में रहता है। वह आजादपुर मंडी में मजदूरी करता है। सोमवार रात पुलिस को जोगिंदर को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गीता ने बताया कि वह रात में अपनी चाय की दुकान पर मौजूद थी। इसी दौरान जोगिंदर भागता हुआ आया। उसके पीछे पीछे तीन युवक चाकू लेकर आए। एक युवक ने जोगिंदर को पकड़ लिया और उसके पेट में चाकू घोंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed