फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Court grants bail to Pinki Irani arrested under 200 crore money laundering case introduced conman Sukesh to Jacqueline

मनी लॉन्ड्रिंग केस: सुकेश को जैकलीन से मिलाने वाली पिंकी ईरानी को मिली जमानत

Wed, 16 Feb 2022 03:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 16 Feb 2022 03:22 PM IST
सार

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पिंकी ईरानी को दिल्ली कोर्ट ने जमानत दे दी है। वह कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर की सहयोगी रही है।

विज्ञापन
Delhi Court grants bail to Pinki Irani arrested under 200 crore money laundering case introduced conman Sukesh to Jacqueline
फाइल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने पिंकी ईरानी को जमानत दे दी है। ईरानी को कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर की सहयोगी माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि उसने ही सुकेश को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से मिलवाया था।

विज्ञापन


पिंकी ईरानी को 9 दिसंबर 2021 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने 15 फरवरी को पारित एक आदेश में कहा कि आरोपी से जांच पूरी हो जाने के बाद सबूत और बाकी दस्तावेज एकत्र कर लिए गए हैं। उन्हें नहीं लगता कि आरोपी द्वारा साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ किए जाने की कोई संभावना है। ऐसे में उसे और कैद में रखने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले पिंकी ईरानी के वकील आरके हांडू ने कोर्ट से कहा कि अभियोजन शिकायत में कहीं भी यह आरोप नहीं है कि आवेदक पिंकी ने अपराध की आय उत्पन्न करने में सुकेश की मदद की या आवेदक को पता हो कि सुकेश अपराध की आय खर्च कर रहा था और यह काली कमाई है। ईरानी से विभिन्न अवसरों ने लंबी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुकेश और पिंकी से संयुक्त पूछताछ
ईडी के मुताबिक, पिंकी ईरानी ने चंद्रशेखर को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से मिलवाया था। ईडी ने दोनों से संयुक्त पूछताछ की। दोनों से एक ही तरह के सवाल पूछे गए। दोनों एक दूसरे को कैसे जानते थे और क्या पिंकी ने अवैध धन शोधन कार्यों में मदद की थी। ऐसे कई सवाल पूछ गए। गिरफ्तारी से पहले पिंकी ईरानी का सामना जैकलीन फर्नांडीज से भी हुआ था।


जैकलीन और नोरा फतेही से भी की जा चुकी है पूछताछ
ईडी इससे पहले चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फर्नांडीज से पूछताछ कर चुकी है। ईडी ने इसी मामले में एक अन्य अभिनेत्री नोरा फतेही से भी पूछताछ की थी। ईडी इस मामले से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े विभिन्न लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed