फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Corporation opens 1000 vikalp stores, cloth bags will be loaned

Delhi : निगम ने खोले 1000 विकल्प स्टोर, कपड़े का थैला मिलेगा उधार, मेयर शैली ने किया शुभारंभ

Mon, 24 Apr 2023 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 05:54 AM IST
सार

मेयर शैली ओबरॉय ने औपचारिक रूप से इनका शुभारंभ किया। निगम के 400 विकल्प स्टोर पहले से हैं। उपभोक्ता घर से थैला लाना भूल जाते हैं तो इनमें से किसी भी स्टोर से कपड़े का थैला उधार ले सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Delhi: Corporation opens 1000 vikalp stores, cloth bags will be loaned
विकल्प स्टोर की शुरुआत... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम ने शनिवार को 600 विकल्प स्टोर शुरू किए। मेयर शैली ओबरॉय ने औपचारिक रूप से इनका शुभारंभ किया। निगम के 400 विकल्प स्टोर पहले से हैं। उपभोक्ता घर से थैला लाना भूल जाते हैं तो इनमें से किसी भी स्टोर से कपड़े का थैला उधार ले सकते हैं। 

विज्ञापन


निगम को उम्मीद है कि इन 1000 विकल्प स्टोर का नागरिक लाभ उठाएंगे और प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेेमाल बंद करेंगे।दिल्ली में रोजाना 11,000 टन कचरा निकलता है, जिसमें से करीब 10 फीसदी हिस्सा प्लास्टिक कचरे का होता है।
विज्ञापन


सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के बाद से निगम ने 100 डेज टू बीट प्लास्टिक अभियान चलाया। शनिवार को अभियान पूरा हो गया, लेकिन अभी भी दिल्ली के बाजारों में धड़ल्ले से प्लास्टिक की थैलियां इस्तेमाल की जा रही हैं। इसके लिए दुकानदारों के साथ-साथ आम नागरिक भी जिम्मेदार हैं। लोग घर से सामान खरीदने आते हैं तो ज्यादातर लोगों के पास थैले नहीं होते। इसलिए दुकानदारों की भी मजबूरी होती है कि वे प्रतिबंधित थैलियों लोगों को सामान देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवार्ड मिलेगा
करीब 2.5 करोड़ से अधिक आबादी वाली दिल्ली में निगम ने प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए अपनी तरफ से बेहतर प्रयास किया है। इसके लिए निगम को 27 अप्रैल को मुंबई में आयोजित होने वाले प्लास्टिक रीसाइक्लिंग सम्मेलन एशिया में शहरी स्थानीय निकाय चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मेयर ने इसके लिए निगम अधिकारियों और नागरिकों बधाई दी, लेकिन उन्होंने कहा कि हम सब को एक साथ मिलकर प्लास्टिक को खत्म करने के लिए और जोर लगाना होगा। 


100 दिन में 14164 किलो प्लास्टिक जब्त
100 डेज टू बीट प्लास्टिक अभियान के तहत निगम ने विभिन्न बाजारों में 34 पीईटी बोतल क्रशर मशीनें लगाई गईं। करीब 1596 चालान काटे और 14164 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया। इसे प्लास्टिक बेंच, बोर्ड और टी-शर्ट बनाने के लिए अधिकृत रिसाइकल केंद्रों को भेजा गया। इसके अलावा निगम ने पार्क, मॉल, साप्ताहिक बाजार, मंडियाें, सामुदायिक केंद्रों, स्कूल, विश्वविद्यालय, रेस्तरां, होटल, बैंक्वेट हॉल को प्लास्टिक फ्री बनाने का लक्ष्य रखा था। आरडब्ल्यूए सदस्यों, एनजीओ, रिसाइकल स्टोरोंं आदि को इसमें शामिल किया, लेकिन प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह बंद करा पाना निगम के लिए अभी भी बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed