फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi-coronavirus-update-27-september-in-last-24-hours-more than 30-new-cases-no-deaths-active-cases-less-than-400

दिल्ली में कोरोना: तीन दिन बाद फिर 30 से अधिक मिले कोरोना संक्रमित, संक्रमण दर में भी उछाल, कोई मौत नहीं

Tue, 28 Sep 2021 12:43 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 28 Sep 2021 12:43 AM IST
सार

बीते 23 सितंबर को एक दिन में 48 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे, लेकिन इसके बाद 24 को 24, 25 को 27 और 26 सितंबर को 29 नए मरीज सामने आए थे। 
 

विज्ञापन
delhi-coronavirus-update-27-september-in-last-24-hours-more than 30-new-cases-no-deaths-active-cases-less-than-400
कोरोना वासरस: टेस्ट सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के मामले में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। तीन दिन बाद दिल्ली में फिर से नए संक्रमित मरीजों की संख्या 30 पार हुई है। वहीं राहत की खबर है कि 17 सितंबर के बाद से अब तक किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन


सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 32 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 37 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस दौरान 50367 सैंपल की जांच हुई थी, जिनमें 0.06 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले थे। बीते 23 सितंबर को एक दिन में 48 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे, लेकिन इसके बाद 24 को 24, 25 को 27 और 26 सितंबर को 29 नए मरीज सामने आए थे। 
विज्ञापन


बहरहाल हर दिन नए मामले सामने आने की वजह से दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1438746 हो चुकी है जिनमें से 1413295 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 25085 लोगों की अब तक मौत हुई है। कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 366 हो चुके हैं जिनमें से 107 मरीजों का इलाज उनके घरों में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा 220 मरीजों का इलाज उनके अस्पतालों में चल रहा है। वहीं सात मरीज ऐसे हैं जिन्हें कोविड निगरानी केंद्रों में रखा है। नए मामले मिलने के बाद भी कंटेनमेंट जोन की संख्या में गिरावट आई है। एक दिन पहले तक राजधानी में 98 इलाके कंटेनमेंट जोन में थे लेकिन अब इनकी संख्या 93 दर्ज की गई है।


एक दिन में 21 हजार लोगों ने ली वैक्सीन
रविवार को सरकारी टीकाकरण केंद्र बंद होने की वजह से केवल 21 हजार लोग ही वैक्सीन ले सके। इनमें 9518 लोगों ने पहली और 12369 ने दूसरी खुराक लेकर टीकाकरण पूरा किया है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल टीकाकरण 1.71 करोड़ पार हो चुका है। इनमें से 1.17 करोड़ ने पहली और 54.20 लाख ने दूसरी खुराक लेकर टीकाकरण खत्म कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed