{"_id":"61a395a654a072267469d8b9","slug":"delhi-corona-update-thirty-two-new-corona-patients-were-found-on-sunday-33-recovered-one-person-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रविवार को कोरोना के 32 नए मरीज मिले, 33 हुए ठीक, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रविवार को कोरोना के 32 नए मरीज मिले, 33 हुए ठीक, एक व्यक्ति की मौत
Sun, 28 Nov 2021 08:14 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 28 Nov 2021 08:14 PM IST
सार
दिल्ली में कुल सक्रिय मामले 288 हो गए हैं। इसके अलावा दिल्ली में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 14,15,481 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : self
विस्तार
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 32 नए कोरोना मरीज मिले और कोरोना के 33 मरीजों ने वायरस को मात दी। इस दौरान कोरोना संक्रमण से एक वयक्ति की मौत भी हो गई।
विज्ञापन
रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में कुल सक्रिय मामले 288 हो गए हैं। इसके अलावा दिल्ली में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 14,15,481 हो गई है।
विज्ञापन
इस बीच कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि जिन देशों में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन मिला है, वहां से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी जाए।
विज्ञापन