फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Common people will get entry in trade fair from today

Trade Fair : व्यापार मेले में आज से आम लोगों की एंट्री, प्रवेश  गेट नंबर चार और 10 से

Sat, 19 Nov 2022 03:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Nov 2022 03:58 AM IST
सार

Delhi : ट्रेड फेयर शनिवार से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। देशभर के विभिन्न राज्यों और करीब सभी जिलों से आए कलाकार और उनका सामान मेले में खास है। मेले में सुबह 10 बजे से शाम को 7.30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। गेट नंबर चार और 10 से एंट्री मिलेगी। आखिरी दिन 27 नवम्बर को शाम को 4.30 बजे एंट्री बंद कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
Delhi : Common people will get entry in trade fair from today
ट्रेड फेयर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेड फेयर शनिवार से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। देशभर के विभिन्न राज्यों और करीब सभी जिलों से आए देशी सामान मेले में बेहद खास हैं। आम लोगों को मेले में सुबह 10 बजे से शाम को 7.30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। गेट नंबर चार और 10 से एंट्री मिलेगी। वहीं आखिरी दिन 27 नवम्बर को शाम को 4.30 बजे एंट्री बंद कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


आईटीपीओ प्रशासन से जुड़े लोगों का कहना है कि 14-18 नवंबर तक बिजनेस डे में ही फेयर हिट हो गया है। 75-80 हजार लोगों ने बिजनेस डे का टिकट लेकर मेले का भ्रमण किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि शनिवार और रविवार को वीकेंड होने के नाते मेले में उम्मीद से अधिक भीड़ जुटेगी। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित प्रगति मैदान के गेट नंबर 10 और भैरो मार्ग से गेट नंबर 4 पर हॉल के नजदीक तक आने जाने के लिए ई-रिक्शे का इंतजाम किया गया है। दिल्ली मेट्रो के 67 स्टेशनों के अलावा आईटीपीओ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म और उसकी वेबसाइट से ऑनलाइन भी टिकट खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम
शुक्रवार को मेले में मध्य प्रदेश दिवस था। इस दौरान एंफीथियेटर में दोपहर से लेकर देर शाम तक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश से आए लोक कलाकारों ने लोक गीत, संगीत व नृत्य की अनूठी प्रस्तुति की। दोपहर से ही एंफीथियेटर दर्शकों से भरा हुआ था, जिसके कारण यहां खड़े होने की जगह नहीं थी। शनिवार को भी केरल दिवस के मौके पर यहां अनेक मनमोहक गीत, संगीत व नृत्य देखने को मिलेंगे। बगल में अनेक राज्यों के अलग-अलग खाने पीने के स्टॉल भी लगाए गए हैं।

600 साल पुरानी सोजनी शॉल ने बढ़ाई जम्मू-कश्मीर पवेलियन की रौनक
जम्मू कश्मीर की परंपरागत 600 साल पुरानी सोजनी शॉल ट्रेड फेयर की रौनक बनी है। जम्मू कश्मीर पवेलियन में इसे देखा जा सकता है। सैकड़ों साल पहले एक फकीर के साथ इस डिजाइन की शॉल ईरान से कश्मीर पहुंची थी। अब यह खास डिजाइन वाली शॉल कश्मीर के सनया गांव की पहचान बनी है। मौजूदा समय में इस गांव के करीब 350 लोग  शॉल बनाने का काम करते हैं। शॉल बनाने वाले बडगाम जिले के बशीर अहमद भट्ट को उनके उत्कृष्ट काम के लिए राष्ट्रीय शिल्प गुरु और राष्ट्रीय कला सम्मान मिल चुके हैं। 

प्रगति मैदान में हॉल की ऊपरी मंजिल पर स्थित जम्मू कश्मीर पवेलियन में सोजनी शॉल उपलब्ध है। इसका कपड़ा पश्मीना ऊन का होता है और इसपर हाथों से कढ़ाई का काम कश्मीरी सिल्क से किया जाता है। एक शॉल को बनाने में कम से कम तीन महीने का वक्त लगता है। 


50 हजार से 7 लाख रुपये तक कीमत 
सोजनी शॉल अब तक 50 हजार से लेकर सात लाख तक बिकी है। छोटे-बड़े बॉर्डर और शॉल पर हुई कढ़ाई के मुताबिक इसकी कीमत तय होती है। बशीर अहमद भट्ट 45 साल से सोजनी शॉल बना रहे हैं।  मौजूदा समय जिस शॉल पर वह काम कर रहे हैं, उसे बनाते तीन साल  बीत गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed