दिल्ली: महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ाया
केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा कि दिल्ली महिला आयोग बेहतरीन काम कर रहा है। उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मैंने आज मौजूदा आयोग को एक और कार्यकाल की मंजूरी दे दी। स्वाति और उनकी टीम को शुभकामनाएं। अच्छा काम करते रहें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और उनकी टीम का कार्यकाल बढ़ा दिया है। दिल्ली महिला आयोग के बेहतरीन काम को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आयोग की टीम का कार्यकाल बढ़ाया है। वर्तमान टीम को आयोग के एक और कार्यकाल की मंजूरी दी गई है। आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक, आयोग का कार्यकाल तीन साल का होता है और यह मालीवाल का तीसरा कार्यकाल होगा।
कार्यकाल बढ़ाए जाने पर स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है और कहा है कि वह इसी प्रकार दिल्ली सरकार की नीतियों के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों के लिए काम करती रहेंगी। केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा कि दिल्ली महिला आयोग बेहतरीन काम कर रहा है। उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मैंने आज मौजूदा आयोग को एक और कार्यकाल की मंजूरी दे दी। स्वाति और उनकी टीम को शुभकामनाएं। अच्छा काम करते रहें।
Delhi Commission for Women has been doing an excellent work. Their term comes to an end. I approved another one term for the present Commission today.
विज्ञापन
विज्ञापन
Best wishes to Swatiji and her team. Keep doing good work.— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 6, 2021
जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और उनकी टीम का कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। कार्यकाल बढ़ाने का अनुमोदन कर इससे संबंधित फाइल उपराज्यपाल को भेज दी गई है। जल्द ही उपराज्यपाल के माध्यम से इसकी सहमति मिल जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग बेहतरीन काम कर रहा है और इसे देखते हुए ही वर्तमान आयोग के एक और कार्यकाल को मंजूरी दी गई है।
यह दूसरी बार है कि मालीवाल के कार्यकाल को विस्तार दिया गया है। जुलाई 2018 में भी उनके कार्यकाल को समाप्त होने से पूर्व विस्तार दिया गया था।