{"_id":"6183f445d01dfc35bf6d60a9","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-his-wife-deputy-cm-manish-sisodia-his-wife-and-other-cabinet-ministers-take-part-in-diwali-puja-event-at-thyagraj-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दिवाली पूजन कार्यक्रम: सीएम केजरीवाल ने पत्नी के साथ की पूजा, मंत्री और विधायक भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दिवाली पूजन कार्यक्रम: सीएम केजरीवाल ने पत्नी के साथ की पूजा, मंत्री और विधायक भी हुए शामिल
Thu, 04 Nov 2021 09:23 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 04 Nov 2021 09:23 PM IST
सार
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में दिवाली पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भगवान श्री रामचंद्र का स्वागत दिल्ली के अंदाज़ में किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन
पूजा अर्चना करते हुए सीएम केजरीवाल
- फोटो : twitter@arvind kejriwal
विस्तार
राजधानी के त्यागराज स्टेडियम में दिल्ली कैबिनेट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिवाली पूजन किया। दिवाली पूजन कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व मंत्रियों ने मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की।
इस दौरान दिल्ली सरकार के सभी मंत्री और आम आदमी पार्टी के कई विधायक मौजूद रहे। त्यागराज स्टेडियम में आयोजित दिवाली पूजन कार्यक्रम में अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति लोगों का मन मोह रही थी। कार्यक्रम का प्रसारण कई टेलीविजन चैनल्स पर किया गया। केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी उनके साथ पूजन करें।
इससे पहले, गुरुवार सुबह सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था-सभी देशवासियों को दीपों के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद आप सभी पर सदा बना रहे।
विज्ञापन
आज शाम 7 बजे से दिल्ली के 2 करोड़ लोग मिलकर दिवाली पूजन करेंगे जिसका टीवी पर लाइव प्रसारण होगा। आइए हम सभी एक साथ मिलकर भगवान श्री रामचंद्र जी का स्वागत करें।