फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Chinese woman arrested for alleged involvement in anti-national activities

Delhi News : राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में चीनी महिला गिरफ्तार, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

Fri, 21 Oct 2022 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 Oct 2022 01:44 AM IST
सार

Delhi : दिल्ली पुलिस ने एक चीनी महिला काई रूओ को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि उसके पास से डोलमा लामा के नाम से एक नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Delhi : Chinese woman arrested for alleged involvement in anti-national activities
चीनी महिला जासूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने एक चीनी महिला काई रूओ को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उसके पास से डोलमा लामा के नाम से एक नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र बरामद हुआ है। हालांकि यह पाया गया कि वह चीनी है और वर्ष 2019 में चीनी पासपोर्ट पर भारत की यात्रा आई थी। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। काई के खिलाफ कई धाराएं लगाई गई हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि यह महिला वर्ष 2019 में भारत आई थी। इसके बाद नेपाल चली गई फिर नेपाली नागरिक बनकर भारत आई और चीन के लिए जासूसी करने लगी। दिल्ली पुलिस ने महिला को 2 दिन रिमांड पर लिया था और उसके बाद जेल भेज दिया गया है। भारत सरकार के आदेश पर इस मिशन को बहुत सीक्रेट रखा गया था। आरोपी महिला भारत में धर्मशाला में रह रही थी।

विज्ञापन

राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल पांच मददगारों को हिरासत में लिया
रामबन पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत पांच कथित ओवरग्राउंड वर्कर्स को हिरासत में लिया है। इनकी पहचान फागू डोलीगाम के नजीर अहमद पाला, पोगल कुंडा के मोहम्मद उस्मा बनली, क्रावा के फिरदौस अहमद खान, तेथर के अब्दुल हमीद खान और गुंड अदलकूट के अन्यातुल्लाह वानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed