फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal condemns rape, murder of 9-year-old girl, demands capital punishment for culprits

मासूम से सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड: सीएम केजरीवाल आज पीड़ित परिवार से मिलेंगे, बोले-ये बेहद शर्मनाक

Tue, 03 Aug 2021 07:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Aug 2021 07:46 PM IST
सार

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नौ साल की बच्ची के साथ हैवानियत के बाद हत्या को बेहद शर्मनाक बताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की जरुरत है। 

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal condemns rape, murder of 9-year-old girl, demands capital punishment for culprits
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली कैंट के नांगल गांव में सामुहिक दुष्कर्म के बाद नौ साल की बच्ची की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिलने के लिए कई पार्टी के नेता वहां पहुंचे।
विज्ञापन


इसमें भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी प्रमुख रहे। लेकिन नेताओं को स्थानीय लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने इसे राजनीतिक मंच बनाने पर आपत्ति जताई। 
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नौ साल की बच्ची के साथ हैवानियत के बाद हत्या को बेहद शर्मनाक बताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की जरुरत है। दोषियों को जल्द फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह आज पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हैं। न्याय की इस लड़ाई में परिवार की हर संभव मदद करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने मुलाकात के दौरान परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में बच्ची सुरक्षित नहीं है, तो देश के अन्य हिस्सों में क्या हाल होगा यह आसानी से समझा जा सकता है। दिल्ली में महिला सुरक्षा के नाम पर बसों में मार्शल लगाया जाता है वहीं घर के बाहर बच्ची असुरक्षित है। 

आखिर यह कैसी दिल्ली है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के मामलों में यह एक नया चलन है कि दुष्कर्म के बाद सुबूत मिटाने के इरादे से शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। 

वहीं, अनिल चौधरी ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले, इसके लिए जो भी बन पड़ेगा, वह किया जाएगा। दिल्ली में कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत पर उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ हुआ यह जघन्य अपराध अपने आप में इस बात को दर्शाता है कि यहां कानून व्यवस्था को लेकर सरकारी एजेंसियां बेफ्रिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed