{"_id":"6183037576a78c7bf71af76a","slug":"delhi-chief-minister-arvind-kejriwal-appeals-to-delhiites-take-precaution-on-the-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्लीवालों से अपील, त्योहार पर एहतियात बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्लीवालों से अपील, त्योहार पर एहतियात बरतें
Thu, 04 Nov 2021 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 04 Nov 2021 03:17 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजार जाने पर करें कोविड प्रोटोकॉल का पालन, मॉस्क पहनकर बाहर निकलें।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से अपील की है कि त्योहार के इस मौसम में वह एहतियात बरतें। कोरोना कम हो गया है, अभी दिल्ली से गया नहीं है। दिवाली की बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिवाली खुशियों का त्योहार है। आप सब लोग बहुत खुश हैं। कोरोना कम हो गया है। सब इस वक्त बाजार भी जा रहे हैं, लेकिन कई लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं। वह मास्क नहीं पहने होते। चारों तरफ से कई सारी तस्वीरें आ रही हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजीवाल के मुताबिक, पिछली साल यही त्योहारों का समय था, जब कोरोना बहुत तेजी से बढ़ गया। क्योंकि हमने लापरवाही की थी। सभी से हाथ जोड़कर विनती है कि अब लापरवाही मत करें। यह अपने लिए नहीं कह रहा हूं। मुझे आपकी और आपके परिवार की सेहत की चिंता है। कोरोना बड़ी खतरनाक बीमारी है। इसलिए ऐहतियात जरूरत बरतिए। कोशिश कीजिए कि कम से कम बाहर निकलें और अगर बाहर निकलें भी तो मास्क जरूरत पहन लीजिए। यह मास्क आपको बचा सकता है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि इस समय डेंगू बहुत फैला हुआ है। डेंगू को हम अपने स्तर पर अपने घर में रोक सकते हैं। डेंगू साफ पानी में होता है। अगर हम हर हफ्ते 10 मिनट का समय निकाल कर अपने घर में सारे बर्तन या गमले हैं, जहां पर पानी जमा है, उसे उड़ेल दें और उसमें ताजा पानी भर दें, तो हम डेंगू से बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन