फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi bring plastic waste and get breakfast to dinner for free in 33 cafes of south delhi

दिल्लीः प्लास्टिक का कचरा लाइए और बदले में ले जाइए नाश्ते से लेकर खाना तक, 33 कैफे में है सुविधा

Wed, 10 Feb 2021 07:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 10 Feb 2021 07:30 PM IST
सार

- दक्षिणी निगम क्षेत्र में कुल 33 कैफे में मिलेगी सुविधा
- कम से कम एक किलो प्लास्टिक का कचरा अनिवार्य

विज्ञापन
delhi bring plastic waste and get breakfast to dinner for free in 33 cafes of south delhi
फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में अब अनूठी पहल के तहत आप प्लास्टिक कचरे के बदले पेट भर सकेंगे। यदि आप अपने घर से एक किलो प्लास्टिक लेकर निगम के पास पहुंचते हैं तो आपके लिए सुबह के नाश्ते से लेकर रात तक के खाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए दक्षिणी निगम में कुल 33 गार्बेज कैफे खोले गए हैं। 

विज्ञापन


दक्षिणी निगम में दक्षिणी, मध्य व पश्चिमी जोन में कुल 23 कैफे खोले जा चुके हैं। वहीं, मंगलवार को नजफगढ़ जोन में 10 नए कैफे खोले गए हैं। इन कैफे में सुबह के नाश्ता व दिन या रात्रि का भोजन भी मिल सकेगा।
विज्ञापन


दक्षिणी निगम की महापौर अनामिका ने कहा कि यदि कोई भोजन लेने में इच्छुक नहीं है तो उसके बदले में उसे आधा किलो मिठाई भी दी जाएगी। वहीं, नजफगढ़ जोन में उद्घाटन के दौरान उपायुक्त राधाकृष्णण ने बताया कि करीब 70 किलोमीटर की सड़क से 250 किलोग्राम कूड़ा भी उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जोन के सभी सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, स्कूलों व पार्कों में विशेष स्वाच्छता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही प्लास्टिक कचरा हटाओं अभियान के अंतर्गत मुख्य सड़कों के ग्रीन बेल्ट, मुख्य सड़कों के सेंट्रल वर्ज, सड़कों के किनारे और अन्य खाली प्लॉट आदि से प्लास्टिक कचरे को उठाया जा रहा है।


लोगों को प्लास्टिक के कचरे बदले खाना देने के लिए विभिन्न जगहों पर 10 रेस्तरां को भी जोड़ा गया है, जिनके माध्यम से खाना उपलब्ध हो सकेगा। इससे एक ओर सड़कों पर कूड़े की मात्रा भी घटेगी वहीं, दूसरी ओर कूड़ा का निपटान भी हो सकेगा। उदाहरण के तौर पर लोग प्लास्टिक की बोतल, प्लास्टिक की केन, कोल्ड ड्रिंक की बोतलें व अन्य प्लास्टिक की वस्तुएं ला सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed