फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: BJP will take the gifts of the center to the people

Delhi : केंद्र की सौगातों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, संतोष बोले- मोदी राज में दुनिया में बढ़ा भारत का कद

Fri, 19 May 2023 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 06:27 AM IST
सार

इसमें प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी ने संकल्प लिया कि वह केंद्र सरकार की दिल्ली को दी गईं सौगातों और केजरीवाल सरकार की असफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन
Delhi: BJP will take the gifts of the center to the people
राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी ने संकल्प लिया कि वह केंद्र सरकार की दिल्ली को दी गईं सौगातों और केजरीवाल सरकार की असफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएगी। आम आदमी पार्टी के खिलाफ जन आंदोलन करेंगी। दिल्ली की जनता को वास्तविकताओं से अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन


इस मौके पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह ने प्रस्ताव को पेश किया जिसका अनुमोदन सांसद डॉ. हर्षवर्धन और मनोज तिवारी ने किया। प्रस्ताव में कहा गया है कि दिल्ली सरकार हर मोर्चे पर फेल है और भ्रष्टाचार में डूबी है। आम आदमी बताकर जनता को झांसा देने वाले मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये निवास के सौंदर्यीकरण में खर्च कर दिए। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना पूरे देश की तरह दिल्ली में भी लागू होनी चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना को भी दिल्ली सरकार ने लागू नहीं किया। ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना भी दिल्ली सरकार ने कोर्ट के दबाव और फटकार के बाद ही लागू की।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार में लिप्त मुख्यमंत्री पूछताछ के लिए बुलाए जाते हैं, लेकिन इस्तीफा देना तो दूर, उसकी पेशकश भी नहीं करते। शराब घोटाले में सिसोदिया को आपराधिक षड्यंत्र का आर्किटेक्ट कोर्ट ने माना है। सत्येंद्र जैन को भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने की वजह से कोर्ट ने जमानत नहीं दी है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य, ट्रांसपोर्ट, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी समेत सभी विभागों फेल साबित हुए है। यह कार्यकारिणी दिल्ली सरकार की निंदा करती है। साथ ही, धिक्कारती है कि दुष्कर्म के बाद दलित महिला की दर्दनाक मौत के बाद उसके पास सहानुभूति के दो शब्द तक नहीं हैं, क्योंकि अभियुक्त का नाम शाकिर खान है। इतना ही नहीं दिल्ली में पानी का भीषण संकट है और सरकार जहरीली शराब पिला रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे
राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली को विश्व की सर्वश्रेष्ठ व आधुनिक राजधानी बनाने का संकल्प लिया है। नौ वर्षों में दिल्ली को केंद्र सरकार की तरफ से इतनी अधिक सौगात मिली हैं कि आज यह कार्यकारिणी स्वयं को गौरवान्वित महसूस करती है। कार्यकारिणी केंद्र सरकार को धन्यवाद देती है कि इस बार के बजट में भी दिल्ली के लिए डेढ़ लाख करोड़ से अधिक की राशि का प्रावधान किया गया।

हाईवे के लिए 60 हजार करोड़ तो अस्पतालों का 8 हजार करोड़ रुपये मिले। इसी तरह कानून व्यवस्था के लिए दिल्ली पुलिस के लिए 10355 करोड़ और डीडीए के लिए 7643 करोड़ का प्रावधान किया गया है। एनडीएमसी को 4743 करोड़, मेट्रो के चौथे चरण के लिए 13 हजार रुपये और दिल्ली विश्वविद्यालय, इग्नू, जेएनयू, जामिया पर प्रतिवर्ष 3000 करोड़ रुपये, पेंशन योजना के लिए 3700 करोड़, दिल्ली केंटोनमेंट बोर्ड पर प्रतिवर्ष 450 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इतना ही नहीं राजपथ को कर्तव्य पथ में बदल दिया गया, क्योंकि राजपथ का नाम बदलने का फैसला मातृभूमि की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। 

दिल्ली के स्वस्थ शरीर के लिए आप खतरा : संतोष
प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा नेताओं ने दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा और केंद्र सरकार की तारीफ की। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि दिल्ली में भ्रम और झूठ के सहारे एक नेता ने अपनी आम आदमी की छवि बनाई थी, लेकिप असल में उसके पीछे भ्रष्टाचार और अराजकता थी जिसे तोड़ने का काम अब दिल्ली भाजपा ने किया है। 

आम आदमी पार्टी एक गंभीर बीमारी की तरह है जो दिल्ली के स्वस्थ शरीर के लिए खतरा बन गई है। यह बीमारी देश के लिए खतरा न बने, हमें यह देखना होगा और उसे वहीं खत्म करने का संकल्प लेना होगा जहां से इसका जन्म हुआ है। केंद्र सरकार की तारीफ में उन्होंने कहा कि आज देश नई ऊंचाई को छू रहा है, लेकिन दुनिया के सामने सामान्य हवाई चप्पल पहने वाले अरविंद केजरीवाल को सुख सुविधा के लिए शीशमहल बनाने की जरूरत पड़ गई। संतोष ने कार्यकारिणी के सदस्यों का आवाहन किया कि 30 मई से 30 जून के बीच सभी कार्यकर्ता सड़क पर उतरें और घर-घर जाकर मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों का प्रचार करें। हम 2024 और साथ ही, 2025 के चुनावों के लिए अभी से लग जाएं। संतोष ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत का कद पूरी दुनिया में ऊंचा किया है। 


सांसद सरोज पांडे ने कहा कि नौ सालों में मोदी सरकार के पर ऐसा कोई भी आरोप नहीं है जिससे पार्टी का सिर झुके। भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान एक लाभार्थी जनसंपर्क है, जिसमें 15 लाख कार्यकर्ता जुटेंगे। केंद्रीय स्तर पर टीम के अलावा, राज्य, जिला और फिर मंडल की टीम बनेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed