फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi BJP protests against AAP govts flawed excise policy demands Sisodias resignation

Delhi: नई आबकारी नीति के खिलाफ दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई कार्यकर्ता

Mon, 25 Jul 2022 03:17 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 25 Jul 2022 03:17 PM IST
सार

केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर सोमवार को आप के कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। बैरिकेड्स पार करने वालों को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
Delhi BJP protests against AAP govts flawed excise policy demands Sisodias resignation
दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : ट्विटर@BJP4Delhi

विस्तार

दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर सोमवार को आप के कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आईटीओ पर इकट्ठा होकर डीडीयू मार्ग स्थित आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बैरिकेड्स पार करने वालों को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के आदेश के बाद आबकारी नीति सवालों के घेरे में आ गई है।  शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल सरकार पर नई आबकारी नीति के तहत शराब की दुकानों के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप है। आरोप है कि नई आबकारी नीति में नियमों की अनदेखी करते हुए शराब की दुकानों के टेंडर दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलजी ने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी की रिपोर्ट के बाद सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इसी महीने की शुरुआत में तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार केजरीवाल सरकार पर जीएनसीटीडी एक्ट 1991, व्यापार लेनदेन नियम 1993, दिल्ली आबकारी नीति 2009 और दिल्ली आबकारी नियम 2010 के उल्लंघन का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed