फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi BJP attack on AAP government 50 000 liters of chemical poured into Yamuna government hiding its failures

Delhi: आप सरकार पर भाजपा का हमला, यमुना में डाला गया 50,000 लीटर केमिकल, नाकामियां छुपा रही सरकार

Thu, 27 Oct 2022 08:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Oct 2022 08:48 PM IST
सार

भाजपा ने यमुना के झाग को छुपाने के लिए जहरीले केमिकल का प्रयोग करने का आरोप दिल्ली सरकार पर मढ़ा है। कहा है कि यमुना में झाग को छिपाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा ने 50,000 लीटर जहरीला केमिकल जब्त करने का दावा किया है और इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस को दर्ज कराई है।
 

विज्ञापन
Delhi BJP attack on AAP government 50 000 liters of chemical poured into Yamuna government hiding its failures
यमुना नदीं में झाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा ने यमुना के झाग को छुपाने के लिए जहरीले केमिकल का प्रयोग करने का आरोप दिल्ली सरकार पर मढ़ा है। कहा है कि यमुना में झाग को छिपाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा ने 50,000 लीटर जहरीला केमिकल जब्त करने का दावा किया है और इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस को दर्ज कराई है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद मनोज तिवारी, प्रवेश साहिब सिंह, पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा यमुना के झाग को छुपाने के लिए जहरीले केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। केमिकल डालने वालों में जलबोर्ड के अधिकारी और केजरीवाल के अपने लोग शामिल है। 

विज्ञापन

 


सांसद तिवारी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को जब 8 सालों बाद यमुना प्रदूषण की याद आई है तो वह नेचुरल लैंडफिल साइट में गए है। प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का हर साल एक वीडियो वायरल होता है जिसमें वे कहते हैं कि अगले पांच सालों में यमुना साफ कर दूंगा और आप सब के साथ जाकर उसमें खुद डुबकी लगाऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिरसा ने कहा कि हर साल यमुना की सफाई का वायदा करके मुकरने वाले केजरीवाल अपनी राजनीतिक चमक में इतने व्यस्त हैं कि वे छठ पूजा जैसे आस्था से जुड़े पर्व में दिल्ली की लाखों माताएं-बहनों को जहरीले पानी मे डुबकी लगाने को मजबूर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed