{"_id":"61efd89867d4fa401d7a3114","slug":"delhi-before-republic-day-delhi-police-put-up-posters-of-suspected-terrorists-links-with-al-qaeda","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने लगाए संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर, अलकायदा से है संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने लगाए संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर, अलकायदा से है संबंध
Tue, 25 Jan 2022 04:32 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 25 Jan 2022 04:32 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को क्नाट प्लेस पर हनुमान मंदिर के पास कई आतंकियों के पोस्टर लगाए। इनमें अपील की गई है कि दिल्ली पुलिस को अलकायदा के इन आतंकियों की तलाश है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस द्वारा लगाया गया आतंकियों का पोस्टर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर है। कई खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में आतंकवादी हमले की आशंका जताई है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तैयारी कर रही हैं। इसी दिशा में दिल्ली पुलिस ने शहर में आतंकवादियों के पोस्टर लगाए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को क्नाट प्लेस पर हनुमान मंदिर के पास कई आतंकियों के पोस्टर लगाए। इनमें अपील की गई है कि दिल्ली पुलिस को अलकायदा के इन आतंकियों की तलाश है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने आगे लिखा कि जिस व्यक्ति को इन आतंकियों के संबंध में कई भी सूचना मिलती है तो दिल्ली पुलिस को बता सकता है। ऐसे व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इसके नीचे पुलिस कंट्रॉल रूम और अन्य अधिकारियों के नंबर दिए गए हैं।
विज्ञापन