{"_id":"617cbb09ff48b007377a3264","slug":"delhi-ayurveda-aiims-built-the-first-incubation-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: दिल्ली के आयुर्वेद एम्स ने बनाया पहला इन्क्यूबेशन सेंटर, मधुमेह रोगियों का प्रोटोकॉल भी बन रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: दिल्ली के आयुर्वेद एम्स ने बनाया पहला इन्क्यूबेशन सेंटर, मधुमेह रोगियों का प्रोटोकॉल भी बन रहा
Sat, 30 Oct 2021 08:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 30 Oct 2021 08:54 AM IST
सार
दिल्ली के आयुर्वेद एम्स ने पहला इन्क्यूबेशन सेंटर बनाया है। इस इन्क्यूबेशन सेंटर को केंद्रीय खाद्य पशुपति पारस ने लॉन्च किया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के आयुर्वेद एम्स नाम से चर्चित सरिता विहार स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने पहला इन्क्यूबेशन सेंटर शुरू किया है। शुक्रवार को केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने विज्ञान भवन में 'आयुष उद्यम' नामक कार्यक्रम के उद्घाटन पर यह जानकारी दी।
इस इन्क्यूबेशन सेंटर को केंद्रीय खाद्य पशुपति पारस ने लॉन्च किया। सेंटर के बारे में मंत्री सोणोवाल ने बताया कि पीएम मोदी ने स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। पीएम ने भारत के स्टार्ट-अप्स और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में लगातार काम करने के लिए सरकार की आवश्यकताओं को रेखांकित भी किया।
यह सेंटर उसी की देन है। आयुर्वेद क्षेत्र में स्टार्ट अप की यह पहल उद्यमियों को नवाचारों को व्यावसायिक रूप से उत्पादों और सेवाओं में परिवर्तित करने में सहायता करेगी।
विज्ञापन
मधुमेह रोगियों का प्रोटोकॉल भी बन रहा
एआईआईए से मिली जानकारी के अनुसार मधुमेह रोगियों को लेकर भी अलग से एक प्रोटोकॉल बनाने पर संस्थान काम कर रहा है जिसके लिए देश के अलग अलग विशेषज्ञों का सहयोग भी लिया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया कि आयुर्वेद एम्स में ब्लड बैंक भी शुरू की गई है जिससे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों को मदद मिल सकेगी।

जानकारी के अनुसार, एआईआईए ने आयुष उप क्षेत्र कौशल परिषद के सहयोग से हाल ही में बाल रक्षा किट और बच्चों के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले स्वर्णप्राशन व योग्यता पैक भी लॉन्च किया था। आयुष मंत्रालय आगामी दो नवंबर को छठा आयुर्वेद दिवस मना रहा है और इस दिन जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में भव्य कार्यक्रमों के आयोजन सहित कई गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।