फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Auto Taxi Fare Hike: Autorickshaw Taxi Ride In Delhi Will Further Loosen Your Pocket

Auto Taxi Fare Hike: दिल्ली में ऑटो-टैक्सी की सवारी हुई महंगी, नए किराए के स्लैब को मंजूरी, यहां देखें नई दरें

Wed, 11 Jan 2023 05:28 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 11 Jan 2023 05:28 PM IST
सार

Auto Taxi Fare in Delhi: मीटर वाले ऑटो के लिए अब 25 रुपये के बजाय 30 रुपये और उसके बाद प्रति किमी किराया 9.5 रुपये के बजाय 11 रुपये देना होगा।

विज्ञापन
Delhi Auto Taxi Fare Hike: Autorickshaw Taxi Ride In Delhi Will Further Loosen Your Pocket
दिल्ली में ऑटो का किराया महंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल में दिल्ली में ऑटो-टैक्सी से सफर महंगा हो गया है। दिल्ली सरकार ने ऑटो-टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। ऑटो किराये में करीब 20 फीसदी, जबकि टैक्सी में करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी का असर लाखों यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। दिल्ली सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अब ऑटो में 1.5 किमी के न्यूनतम 41 रुपये, जबकि टैक्सी में एक किमी के सफर के लिए 57 रुपये चुकाने होंगे। ऑटो-टैक्सी के लिए रात्रि शुल्क 25 फीसदी ही रखा गया है जबकि वेटिंग चार्ज में भी संशोधन किया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली में ऑटो का शुरुआती किराया (मीटर डाउन) 25 रुपये से बढ़कर 30 रुपये कर दिया गया है। टैक्सी के लिए शुरुआती एक किलोमीटर के लिए न्यूनतम किराया 25 के बजाय 40 रुपये कर दिया गया। ऑटो के प्रति किलोमीटर किराया भी 9.5 रुपये से बढ़ाकर 11 रुपये यात्रियों को भुगतान करना होगा। नॉन एसी टैक्सी में सफर करने के लिए दूसरे किलोमीटर से (प्रति किमी) 14 रुपये के बजाय 17 रुपये कर दिया गया है। एसी टैक्सी के लिए किराया 16 रुपये से बढ़ाकर प्रति किमी 20 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें पूरी सूची-----


 
विज्ञापन

कमेटी ने की थी सिफारिश
ऑटो किराये में 2020 में इससे पहले संशोधन हुआ था। इनमें काली-पीली के साथ इकोनॉमी और प्रीमियम टैक्सी में 2013 में बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को ऑटो, टैक्सी यूनियनों की तरफ से सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद किराये में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी। इससे दिल्ली के लाखों ऑटो-टैक्सी चालकों को राहत मिलेगी। सरकार ने किराये में बढ़ोतरी के लिए 2022 में 13 सदस्यों की एक कमेटी गठित की। कमेटी ने काली-पीली और इकोनॉमी टैक्सी के किराये में संशोधन की सिफारिश की थी। इसकी समीक्षा के बाद केजरीवाल सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

ऑटो किराया            
मीटर डाउन (शुरुआती 1.5 किमी के लिए) : 25 से बढ़कर 30 रुपये
इसके बाद प्रति किलोमीटर 9.50 से बढ़ाकर 11 रुपये
रात 11 से सुबह 5 बजे तक : किराये का 25 फीसदी अतिरिक्त
सामान प्रभार-10 रुपये प्रति
प्रतीक्षा शुल्क-75 पैसे प्रति मिनट(10 मिनट में एक किलोमीटर से कम दूरी तय करने पर)

टैक्सी(काली-पीली) : एक किलोमीटर के लिए 25 से बढ़कर 40 रुपये
प्रति किलोमीटर (नॉन एसी) : 14 रुपये के बजाय 17 रुपये
एसी टैक्सी : 16 रुपये से बढ़कर 20 रुपये
रात्रि प्रभार : किराये का 25 प्रतिशत
प्रतीक्षा प्रभारः एक रुपये प्रति मिनट, ट्रैफिक में फंसे या बेहद धीमी गति रफ्तार होने पर प्रत्येक मिनट के लिए (10 मिनट में एक किमी से कम दूरी)
सामान : 10 रुपये बढ़कर 15 रुपये प्रति नग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed