फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi air quality index will be closer to 350 on Tuesday

गणतंत्र दिवस पर बेहद खराब रहेंगी दिल्ली की हवाएं, 28 व 29 जनवरी को चलेगी शीत लहर

Tue, 26 Jan 2021 12:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Jan 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Delhi air quality index will be closer to 350 on Tuesday
राजपथ पर तैनात सुरक्षा कर्मी - फोटो : amar ujala

राजपथ पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड व किसानों की ट्रैक्टर रैली बेहद खराब आबोहवा के बीच से गुजरेगी। मंगलवार को दिल्ली की हवाओं की गुणवत्ता 350 के करीब होगी। अगले दो दिन 28 जनवरी तक भी इसमें बदलाव की उम्मीद नहीं है। दूसरी तरफ सोमवार को भी दिल्ली की हवाएं बेहद खराब स्तर में रहीं। वायु गुणवत्ता सूचकांक 323 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


सफर का आकलन है कि इस वक्त पश्चिमी व उत्तरी पश्चिम से चलने वाली हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं। पहाड़ों से आने वाली शुष्क व सर्द हवाओं से तापमान में भी गिरावट आई है। अगले तीन दिन तक इसमें खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है। इससे वेंटिलेशन इंडेक्स व मिक्सिंग भी अप्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजन हवा की गुणवत्ता में सुधार या खराबी आने की संभावना नहीं है। 28 जनवरी तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर में रहेगी। सूचकांक 350 के करीब रहेगा।
 

दिल्ली में 28 व 29 जनवरी को चलेगी शीत लहर

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से दिल्ली में कंपकंपा देने वाली सर्दी दस्तक दे चुकी है। बर्फीली हवाओं से होने वाली ठिठुरन अभी सर्दी को और बढ़ाएगी। मौसम विभाग ने 28 व 29 जनवरी को शीत लहर चलने की संभावना जताई है। इस कारण से न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री तक पहुंच जाएगा। सर्दी केइस सितम से इस सप्ताह केअंत तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं अभी मध्यम से लेकर घना कोहरा भी लोगों को परेशान करता रहेगा। 

पश्चिमी हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाओं केकारण तापमान चार डिग्री तक पहुंचेगा। इस कारण ही दो से तीन दिन शीत लहर की स्थिति रहेगी। दरअसल मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर शीत लहर और न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने पर भीष्ण शीत लहर की घोषणा की जाती है। 

रविवार को दिन का तापमान 15 डिग्री दर्ज होने के कारण काफी ठिठुरन रही। हालांकि सोमवार को अधिकतम तापमान के बढने और धूप निकलने से सर्दी से कुछ राहत मिली। लेकिन शाम होते-होते फिर ठंड बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया था। 25 जनवरी तक सामान्य तापमान 21.3 और न्यूनतम तापमान 7.6 दर्ज किया जाता है। 

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। इसकेबाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट होने लगेगी और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस कारण से शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। वहीं कोहरे से भी इस निजात नहीं मिलेगी। 31 जनवरी तक सामान्य से घना कोहरा देखने को मिल सकता है। 

दिल्ली में सोमवार को सबसे कम अधिकतम  तापमान पालम में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान लोधी रोड में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी तक अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है उसकेबाद 30 व 31 जनवरी को 19 से 20 डिग्री केबीच तापमान रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 5 व 6 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान घने से बेहद घना कोहरा भी छा सकता है।      

पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा। सुबह केसमय मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है। 
26 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5 बजकर 56 मिनट
27 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7 बजकर 12 मिनट
आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 18.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 7.4 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed