फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : air quality goes down as temperature dips

Delhi Air & Weather : पारा लुढ़कते ही बिगड़ी हवा की सेहत, अगले सप्ताह तक आंशिक बादल, ठिठुरन बढ़ेगी

Fri, 02 Dec 2022 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Dec 2022 01:06 AM IST
सार

Delhi : वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को तापमान लुढ़कने से प्रदूषकों को जमने में मदद मिलेगी व हवा की गुणवत्ता और खराब होगी।

विज्ञापन
Delhi : air quality goes down as temperature dips
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसमी परिस्थितियों में बदलाव का असर दिल्ली-एनसीआर की हवा पर पड़ रहा है। 24 घंटे में एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा 384 औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ सबसे खराब दर्ज की गई। वहीं, दिल्ली की हवा 368 एक्यूआई के साथ बेहद खराब श्रेणी में रही। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को तापमान लुढ़कने से प्रदूषकों को जमने में मदद मिलेगी व हवा की गुणवत्ता और खराब होगी।

विज्ञापन


केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पीएम 2.5 से छोटे कणों की पीएम 10 में 64 फीसदी हिस्सेदारी रही। पीएम 10 का स्तर 273 व पीएम 2.5 का स्तर 175 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। तापमान और हवा की रफ्तार कम होने से स्थानीय स्तर पर प्रदूषकों को जमने में मदद मिल रही है। अगले 24 घंटे में मौसमी परिस्थितियों का साथ न देने से हवा की सेहत और बिगड़ने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बीते 24 घंटे में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रहने के साथ रफ्तार दो से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। साथ ही, मिक्सिंग हाइट एक हजार मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 3400 वर्गमीटर प्रति सेकंड दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रहने के साथ हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रतिघंटा व मिक्सिंग हाइट एक हजार मीटर और वेंटिलेशन इंडेक्स एक हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड तक दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को हवा की रफ्तार और घटकर चार किलोमीटर प्रतिघंटा पहुंचने के साथ मिक्सिंग हाइट 1200 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 2200 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है। बता दें कि हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा व वेंटिलेशन इंंडेक्स छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड से कम होने पर प्रदूषकों को जमने में मदद मिलती है।

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक

  • एक्यूआई दिल्ली-368
  • फरीदाबाद- 312
  • गाजियाबाद- 314
  • ग्रेटर नोएडा- 384
  • गुरुग्राम- 292
  • नोएडा- 301

दिल्ली में अगले सप्ताह तक आंशिक बादल, ठिठुरन बढ़ेगी
दिल्ली में अब सर्दी की ठिठुरन बढ़ने लगी है। अगले सप्ताह तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण ठिठुरन और बढ़ने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच जाएगा, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।



मौसम विभाग के अनुसार, अगले बुधवार तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की धुंध रहेगी। इस कारण से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। तीन से चार दिन तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के बीच रहेगा। इसके बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed