फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi AIIMS ICU-HDU beds will increase serious patients will get facility

Delhi AIIMS: बढ़ेंगे आईसीयू-एचडीयू बेड, गंभीर मरीजों को मिलेगी सुविधा, 28 फरवरी तक तैयार होगा प्रस्ताव

Wed, 08 Feb 2023 10:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 Feb 2023 10:43 PM IST
सार

एम्स निदेशक डॉक्टर एम श्रीनिवास ने आदेश दिया है कि सभी विभाग अपने वार्डों के भीतर छोटा आईसीयू और एचडीयू वार्ड बनाएंगे। टास्क शिफ्टिंग और टास्क शेयरिंग दृष्टिकोण को लागू करके मौजूदा मानव संसाधनों का कुशल उपयोग किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
Delhi AIIMS ICU-HDU beds will increase serious patients will get facility
दिल्ली एम्स (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली एम्स में इलाज करवाने आ रहे मरीजों को आईसीयू बेड के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। एम्स के सभी विभाग अपने स्तर पर आईसीयू व एचडीयू बेड की संख्या बढ़ाएंगे।एम्स निदेशक ने 28 फरवरी तक इस मामले में प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

विज्ञापन


दरअसल, एम्स में आईसीयू और एचडीयू बिस्तरों की संख्या 10 फीसदी से कम है। एम्स मास्टर प्लान के लागू होने के बाद यह संख्या बढ़कर 30 फीसदी से ऊपर जा सकती है। वर्तमान में मरीजों को आईसीयू व एचडीयू बेड उपलब्ध करवाने के लिए मौजूदा वार्ड बेड को परिवर्तित किया जा सकता है। एम्स में सुविधा को बढ़ाने से श्रेणीबद्ध तरीके से उच्च क्रिटिकल केयर क्षमता में संक्रमण में भी मदद करेगा। 

विज्ञापन

 


एम्स निदेशक डॉक्टर एम श्रीनिवास ने आदेश दिया है कि सभी विभाग अपने वार्डों के भीतर छोटा आईसीयू और एचडीयू वार्ड बनाएंगे। टास्क शिफ्टिंग और टास्क शेयरिंग दृष्टिकोण को लागू करके मौजूदा मानव संसाधनों का कुशल उपयोग किया जा सकेगा। इनकी मदद से क्रिटिकल केयर में प्रशिक्षित मानव संसाधनों के पूल का विस्तार करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

खरीदें जाएंगे उपकरण
वित्त वर्ष 2023-24 के लिए विभाग के बजट में इसे प्रोजेक्ट करके आवश्यकता के अनुसार मौजूदा चिकित्सा उपकरणों का अधिकतम उपयोग और नए चिकित्सा उपकरणों की खरीद की जाएगी। ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही, अतिरिक्त ऑक्सीजन, वैक्यूम, वायु बिंदु का भी विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed