फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Accused of murder lodged in theft case

Delhi : हत्या का आरोपी चोरी के मामले में बंद, पुलिस को पता ही नहीं चला कि कोर्ट ने किया है भगोड़ा घोषित

Fri, 18 Aug 2023 07:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 07:20 AM IST
सार

लाजपत नगर पुलिस ने बीयर की बोतल को तोड़कर कई बार गले में घोंपकर हत्या करने वाले आरोपी चिंटू को चोरी के आरोप में बंद कर दिया पर पुलिस को ये पता नहीं लगा कि वह हत्या का आरोपी है और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। 

विज्ञापन
Delhi: Accused of murder lodged in theft case
demo pic... - फोटो : Social Media

विस्तार

लाजपत नगर थाना पुलिस की लापरवाही सामने आई है। लाजपत नगर पुलिस ने बीयर की बोतल को तोड़कर कई बार गले में घोंपकर हत्या करने वाले आरोपी चिंटू को चोरी के आरोप में बंद कर दिया पर पुलिस को ये पता नहीं लगा कि वह हत्या का आरोपी है और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। 

विज्ञापन


  खास बात ये है कि हत्या की वारदात के तीन वर्ष बाद आरोपी उसी जगह आकर रहने लग गया, जहां उसने साथी की हत्या की थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मथुरा के अजम नगर के सराय आजमपुर निवासी आरोपी चिंटू उर्फ शिंटू को अब गिरफ्तार किया है। इस दौरान वह चोरी की वारदात कर चुका था। अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2018 में चिंटू अपने साथी दिलीप के साथ मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे ताश खेल रहा था। साथ में साथी धनीराम भी था।
विज्ञापन


मामूली बात पर झगड़ा होने पर दोनों ने धनीराम की हत्या कर दी। दिलीप ने धनीराम को पकड़ लिया और चिंटू ने बीयर की बोतल उसके गले में कई बार घोंप दी। चोरी के पैसों के बंटवारे को लेकर इनमें झगड़ा हुआ था। लाजपत नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अपराध शाखा में तैनात एसआई अनुज कुमार को सूचना मिली थी कि चिंटू हजरत निजामुद्दीन क्षेत्र में आएगा। एसीपी उमेश बड़थ्वाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर राकेश शर्मा, एसआई अनुज व अन्य की टीम ने आरोपी चिंटू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चिंटू पांच वर्ष से फरार था और उसके खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर रखा था
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि धनीराम की हत्या के बाद वह राजस्थान जाकर छिप गया। इसके बाद वर्ष 2021 में दिल्ली आकर लाजपत नगर फ्लाईओवर के नीचे रहने लगा। यही पर उसने धनीराम की हत्या की थी। वर्ष 2022 में ये चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। इसने अपना नाम गोविंद बताया। लाजपत नगर पुलिस ने आरोपी के बारे में कुछ पता करने की जहमत नहीं उठाई और उसे चोरी क आरोप में जेल भेज दिया।


लाजपत नगर पुलिस को पता नहीं लगा कि चिंदू हत्या का आरोपी है और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है। पुलिस ने हत्या वाली जगह पर जाकर भी चेक नहीं किया। आरोपी वर्ष 2023 में जेल से बाहर आ गया। अब अपराध शाखा ने आरोपी चिंटू को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed