फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: AAP became a national party.

Delhi : आप बन गई राष्ट्रीय पार्टी, राजनीतिक विश्लेषकों ने बताया देश की सियासत के लिए शुभ संकेत

Fri, 09 Dec 2022 03:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा संतोष कुमार, नई दिल्ली
संतोष कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 09 Dec 2022 03:58 AM IST
सार

Delhi : राजनीतिक विश्लेषक इसे देश की सियासत के लिए बड़ा संकेत मान रहे हैं। ऐसा इसलिए भी कि दस साल पहले दिल्ली जैसे मेट्रो शहरों में पैदा होने वाली पार्टी की आज दो राज्यों में सरकार है और एमसीडी की सत्ता भी उसे मिल गई है। माना जा रहा है कि लगातार जनाधार खो रही कांग्रेस से राष्ट्रीय सियासत में जो जगह बन रही है, उसकी भरपाई आप कर सकती है।

विज्ञापन
Delhi: AAP became a national party.
file pic..... - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव में बेशक आम आदमी पार्टी (आप) का प्रदर्शन पार्टी नेतृत्व के सरकार बनाने के दावों पर खरा नहीं उतरा, लेकिन उसे राष्ट्रीय स्तर की पार्टी होने तमगा मिल गया। राजनीतिक विश्लेषक इसे देश की सियासत के लिए बड़ा संकेत मान रहे हैं। ऐसा इसलिए भी कि दस साल पहले दिल्ली जैसे मेट्रो शहरों में पैदा होने वाली पार्टी की आज दो राज्यों में सरकार है और एमसीडी की सत्ता भी उसे मिल गई है। माना जा रहा है कि लगातार जनाधार खो रही कांग्रेस से राष्ट्रीय सियासत में जो जगह बन रही है, उसकी भरपाई आप कर सकती है।

विज्ञापन


आंदोलन से जन्मी आप किसी विशेष विचारधारा से नहीं बंधी है। वहीं, महानगरीय शहर दिल्ली की सत्ता पर काबिज आप दूसरे क्षेत्रीय दलों से अलग है। तभी इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल के साथ किसी जाति व क्षेत्र से बंधे होने की मजबूरी नहीं है।
विज्ञापन


विशेषज्ञ बताते हैं कि हर कीमत पर सत्ता हासिल करने की राजनीति की बुनियादी खूबी में अरविंद केजरीवाल फिट बैठते हैं। सत्ता मिलने की चाहत होने के साथ वह इसके लिए पूरी ताकत भी झोंक देते हैं। वहीं, दूसरे क्षेत्रीय दलों से जुड़ी ढेरों बंदिशें भी केजरीवाल पर लागू नहीं होती। दूसरी तरफ भाजपा की तरह आप भी हर वक्त खुद को चुनावी मोड में रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीडी और गुजरात चुनाव के बाद अब आप रणनीतिकार अगली मंजिल के लिए चल निकले हैं। मुकाम कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान सरीखे राज्य हैं, जहां कांग्रेस का सियासी विकल्प बनने का संभावना है। इस सबका मिला-जुला असर आप के प्रदर्शन पर दिखता है। दस साल के भीतर ही आप ने खुद का राष्ट्रीय फलक पर लाकर खड़ा कर दिया है। 

निर्वाचन आयोग में शपथ पत्र दाखिल करेगी आप
राष्ट्रीय दल का दर्जा हासिल करने की शर्त यह है कि पार्टी विशेष को चार राज्यों में राज्यस्तरीय दल का दर्जा मिला होना चाहिए। दिल्ली व पंजाब के अलावा आप को अभी गोवा में राज्यस्तरीय दल का दर्जा मिला हुआ था। बृहस्पतिवार की मतगणना के बाद आप को उतना मत हासिल हो गया है, जो राज्यस्तरीय दल की मान्यता पाने के लिए जरूरी है। इससे आप राष्ट्रीय दल बन गई है। अब पार्टी भारतीय निर्वाचन आयोग में इसका शपथ पत्र दाखिल करेगी और जरूरी शर्त पूरी होने पर आयोग आप को राष्ट्रीय दल का दर्जा दे देगा।


केजरीवाल के काम से 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी बनी आप : संजय
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में बृहस्पतिवार को जश्न का माहौल रहा। सुबह से ही पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर पर पहुंचने लगे थे। इस जश्न में शामिल होने के लिए राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पार्टी के सचिव पंकज गुप्ता और दिल्ली के संयोजक गोपाल राय सहित अन्य नेता भी पहुंचे। इस दौरान संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के काम से पार्टी महज दस सालों में ही राष्ट्रीय पार्टी बन गई। गुजरात की जनता ने आशीर्वाद देकर देश की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली पार्टी बना दिया है। भाजपा की गुजरात प्रयोगशाला कही जाती है। आप ने भाजपा के किले को भेदने का काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed