फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : A case of molestation of a teenager was registered on the orders of the court.

Delhi : कोर्ट के आदेश पर किशोरी से छेड़छाड़ का केस दर्ज, विरोध करने पर दबंगों ने मां को भी पीटा था

Mon, 17 Apr 2023 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली
शुजात आलम, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 06:18 AM IST
सार

पीड़िता ने सारी बात मां को बताई। मां आरोपियों के घर विरोध करने पहुंची तो मां को ही पीट दिया गया। पुलिस ने मां-बेटी का जग प्रवेश चंद अस्पताल में इलाज कराया। 

विज्ञापन
Delhi : A case of molestation of a teenager was registered on the orders of the court.
demo pic...

विस्तार

करावल नगर में दबंगों ने 17 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट की। पीड़िता ने सारी बात मां को बताई। मां आरोपियों के घर विरोध करने पहुंची तो मां को ही पीट दिया गया। पुलिस ने मां-बेटी का जग प्रवेश चंद अस्पताल में इलाज कराया। 

विज्ञापन


इसके बाद भी पुलिस ने पीड़ितों की नहीं सुनी। करीब डेढ़ साल दोनों को टरकाते रहे। परेशान होकर पीड़ित परिवार कोर्ट पहुंचा। अब अदालत के आदेश पर करीब डेढ़ साल बाद पुलिस ने महज मारपीट की साधारण धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी लगातार परिवार को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


परिवार ने डर की वजह से किशोरी की पढ़ाई तक छुड़वा दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों के मकान से दूर घर लेने के बाद भी वह परिवार को अब भी परेशान कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगड़ सकती है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच करवाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता सपना (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ गली नंबर-4, फेस-4, शिव विहार करावल नगर में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता हैं। पिता ऑटो चालक हैं जबकि मां एक दफ्तर में चाय पिलाने का काम करती है। नौ अक्तूबर, 2021 को पीड़िता किसी काम से घर से बाहर निकली।

इस बीच गली में रहने वाला एक युवक सपना के पास पहुंचा और प्यार का इजहार कर उसे बाइक पर बैठने के लिए कहा। मना करने पर आरोपी का बड़ा भाई भी वहां पहुंच गया। पीड़िता ने दोनों की शिकायत करने की बात की और जाने लगी। वापस लौटते हुए आरोपियों ने सपना को रास्ते में पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की।

पीड़िता ने घर आकर सारी बात मां को बताई। मां रात करीब 9.30 बजे आरोपियों के घर पहुंच गई। आरोप है कि दोनों लड़कों ने सपना की मां के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। 

थाने के चक्कर काटता रहा परिवार
परिवार ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। परिवार थाने के चक्कर काटता रहा। परेशान होकर दो फरवरी 2022 को परिवार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। छानबीन के बाद अदालत ने दो मार्च 2023 को दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। 


छानबीन के बाद पुलिस ने साधारण मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से अब भी संतुष्ट नहीं है। परिवार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराएं भी जोड़ी जानी चाहिए थीं। लेकिन शायद पुलिस दबंगों के दबाव में काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed