फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi 50 shanties burnt in Kathputli Colony RL College auditorium also caught fire no casualties

दिल्ली: कठपुतली कॉलोनी में 50 झुग्गियां जलीं, आरएल कॉलेज के ऑडिटोरियम में भी लगी आग, दोनों जगह कोई हताहत नहीं

Wed, 13 Apr 2022 03:39 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 13 Apr 2022 03:39 AM IST
सार

आनंद पर्वत की कठपुतली कॉलोनी में झुग्गी बस्ती में मंगलवार दोपहर आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की 20 गाड़ियां पहुंची थीं, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक 50 से ज्यादा झुग्गियां जल गईं। हालांकि, यहां आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Delhi 50 shanties burnt in Kathputli Colony RL College auditorium also caught fire no casualties
आग लगने के बाद अपना सामान देखते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी बढ़ने के साथ ही राजधानी में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। मंगलवार को दो जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में स्थित रामलाल आनंद कॉलेज के ऑडिटोरियम में आग लगी, जबकि दोपहर को आनंद पर्वत की कठपुतली कॉलोनी में 50 झुग्गियां जल गईं। दमकलकर्मियों ने आग पर समय रहते आग पर काबू पा लिया। दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कॉलेज के ऑडिटोरियम में सुबह आग लग गई थी। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सूचना मिलते ही पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। आग पर आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी।

विज्ञापन

उधर, आनंद पर्वत की कठपुतली कॉलोनी में झुग्गी बस्ती में मंगलवार दोपहर आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की 20 गाड़ियां पहुंची थीं, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक 50 से ज्यादा झुग्गियां जल गईं। हालांकि, यहां आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्हें सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल सका। कुछ लोगों ने सामान निकालने का भी प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी अधिक थीं कि वह सफल नहीं हो सके। आशियाना और सामान जलने के बाद पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed