फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi 27 new e vehicle charging stations opened

Delhi: खोले गये 27 नए ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन, एमसीडी के उपायुक्त और बीवाईपीएल के सीईओ ने दिखाई हरी झंडी

Sun, 05 Feb 2023 08:32 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 05 Feb 2023 08:32 AM IST
सार

एमसीडी ने दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशनों के माध्यम से ई-वाहनों की चार्जिंग के लिए परियोजना शुरू की है, ताकि इनका उपयोग करने वाले चालक को बैटरी के अचानक डिस्चार्ज होने से रास्ते में परेशानी न हो। 
 

विज्ञापन
Delhi 27 new e vehicle charging stations opened
ई-वाहन चार्जिंग प्वाइंट (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली में शनिवार को 27 नए ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन खोले गए। ये एमसीडी की ई-वाहन प्रोत्साहन परियोजना का हिस्सा है। मयूर विहार एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन के निकट स्टार सिटी मॉल की एमसीडी पार्किंग और लक्ष्मी नगर स्थित वी3एस मॉल की एमसीडी पार्किंग में ये स्टेशन खोले गए हैं। एमसीडी के अतिरिक्त उपायुक्त अमित भारद्वाज और बीवाईपीएल के सीईओ अमरजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें शुरू कराया।

विज्ञापन


एमसीडी ने दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशनों के माध्यम से ई-वाहनों की चार्जिंग के लिए परियोजना शुरू की है, ताकि इनका उपयोग करने वाले चालक को बैटरी के अचानक डिस्चार्ज होने से रास्ते में परेशानी न हो। पहले से स्थापित कुल 97 स्टेशनों में से 27 और नए चार्जिंग स्टेशनों को अब चालू किया गया है और शीघ्र ही अन्य कई साइटों पर भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


बीवाईपीएल के सीईओ अमरजीत सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी ने विशेष रूप से उन जगहों पर साइटों की पहचान की है, जहां ई वाहनों की आवाजाही अधिक है। एमसीडी ने ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए निजी कंपनियों का सहयोग लिया है। स्टेशन के लिए जगह एमसीडी ने उपलब्ध कराया है। निजी कंपनियां बेहद कम रेट पर ईवी चार्जिंग सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। इससे एमसीडी को कुछ हद तक आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed