{"_id":"61c992ee778f0e40943ce468","slug":"delhi-23-people-died-due-to-dengue-this-year-highest-in-last-six-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue Death In Delhi: इस साल डेंगू से 23 लोगों की हुई मौत, यह पिछले छह साल में सबसे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue Death In Delhi: इस साल डेंगू से 23 लोगों की हुई मौत, यह पिछले छह साल में सबसे ज्यादा
Mon, 27 Dec 2021 03:48 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 27 Dec 2021 03:48 PM IST
सार
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इस साल अभी तक डेंगू के 9,545 मामले मिल चुके हैं। डेंगू के मामलों ने भी इस साल पिछले छह सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में इस साल कोरोना वायरस के साथ-साथ डेंगू ने भी कहर बरपाया है। राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अभी तक डेंगू से 23 लोगों की मौत हुई है, जो पिछले छह साल में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इस साल अभी तक डेंगू के 9,545 मामले मिल चुके हैं। डेंगू के मामलों ने भी इस साल पिछले छह सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2016 और 2017 में डेंगू से 10-10 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद 2018 में चार, 2019 में दो और 2020 में सिर्फ एक व्यक्ति की डेंगू से मौत हुई।
विज्ञापन
साल 2016 में डेंगू के 4,431 मामले मिले थे। वर्ष 2017 में 4,726 मामले, साल 2018 में 2,798 मामले, साल 2019 में 2,036 और साल 2020 में 1,072 मामले मिले थे। जबकि 2021 में अभी तक 9,545 मामले मिल चुके हैं जब पूरा साल होने में अभी कई दिन हैं।
विज्ञापन