फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: 10 lakh looted from businessman three miscreants arrested Rs 5.45 lakh recovered

दिल्ली: कारोबारी से 10 लाख लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार, 5.45 लाख रुपये बरामद 

Sun, 20 Feb 2022 01:12 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 20 Feb 2022 01:12 PM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 15 फरवरी को मुकरबा चौक फ्लाईओवर के पास 10 लाख रुपये की लूट होने की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही भलस्वा डेयरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहां ऑटो चालक मंडोली एक्सटेंशन निवासी सुरेंद्र ने पूरी घटना बताई।

विज्ञापन
Delhi: 10 lakh looted from businessman three miscreants arrested Rs 5.45 lakh recovered
लूट के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने मुकरबा चौक फ्लाई ओवर पर एक कारोबारी के रिश्तेदार से हुई 10 लाख रुपये की लूट में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 5.45 लाख रुपये नकदी व हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 15 फरवरी को मुकरबा चौक फ्लाईओवर के पास 10 लाख रुपये की लूट होने की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही भलस्वा डेयरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहां ऑटो चालक मंडोली एक्सटेंशन निवासी सुरेंद्र मिला।

विज्ञापन

उसने बताया कि वह 10 लाख रुपये लेकर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका और गोली मारने की धमकी देकर बैग लेकर भाग गए। जांच में पता चला कि सुरेंद्र अपने भांजे भास्कर के पैसे लेकर हर्ष विहार जा रहा था। भास्कर का हर्ष विहार में विद्यूत सामग्री बनाने का प्लांट है। उसने अपने मामा को सेक्टर 15 रोहिणी से पैसे लेकर आने के लिए कहा था।

सीसीटीवी कैमरे खंगाले, मुखबिरों को किया एक्टिव

भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने भास्कर से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की कि उसको किसी पर शक तो नहीं है। उसके बाद पुलिस ने आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच और फोन के डाटा की जांच की। साथ ही पुलिस ने मुखबिर को भी सक्रिय किया।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर के जरिए पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारकर जहांगीरपुरी निवासी पवन, अमरदीप और शिव को गिरफ्तार कर लिया। पवन पर शस्त्र अधिनियम जबकि अमरदीप पर चोरी, झपटमारी और डकैती का मामला दर्ज है। पवन स्विगी डिलीवरी बॉय का काम करता है। वहीं अमरदीप कैब चालक और शिव इको वैन का ड्राइवर है।

मनाली घूमने जा रहे थे, शक हुआ तो बदली योजना

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि रोहिणी सेक्टर 15 स्थित कार्यालय में रोजाना बड़ी मात्रा में नकदी का लेन-देन होता है। बदमाशों ने उस कार्यालय की रेकी की और 15 फरवरी को मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया। रुपये लूटने के बाद सभी बदमाशों ने मॉल से कपड़े और जूते खरीदे। फिर सभी मनाली जाने की योजना बनाई। लेकिन जब उन्हें पता चला कि पुलिस को उनका सुराग मिल गया है तब उन्होंने अपनी योजना बदल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed