फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Defence Minister Rajnath Singh met one of the oldest 107-year-old BJP worker and former Jana Sangh MLA

दिल्ली: राजनाथ सिंह ने 106 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता से की मुलाकात, भुलई भाई बोले- ऐसा लगा जैसे भगवान कृष्ण सुदामा से मिले

Thu, 14 Oct 2021 06:35 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 14 Oct 2021 06:35 PM IST
सार

रक्षा मंत्री के साथ मुलाकात के बाद भुलई भाई ने कहा कि मुझे राजनाथ जी का प्यार और आशीर्वाद मिला। हमने अतीत की विभिन्न चीजों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh met one of the oldest 107-year-old BJP worker and former Jana Sangh MLA
106 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता भुलाई भाई से मिले राजनाथ सिंह। - फोटो : ट्विटर एएनआई

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को यूपी भवन में 106 वर्षीय सबसे पुराने भाजपा कार्यकर्ता और उत्तर प्रदेश के पूर्व जनसंघ विधायक नारायण सिंह 'भुलई भाई' से मुलाकात की। इस दौरान दोनों लोगों ने कई पुरानी बातों पर चर्चा की। दरअसल, दिल्ली आए नारायण रक्षा मंत्री से मिलना चाहते थे लेकिन सिंह को जब इसकी जानकारी मिली तोे वह खुद ही उनसे मिलने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सबसे वरिष्ठ सदस्य को धोती-कुर्ता और शॉल देकर सम्मानित भी किया।

विज्ञापन


 रक्षा मंत्री ने बताया कि यूपी भवन में भुलई भाई के साथ बहुत अच्छी मुलाकात हुई। मैं भुलई भाई से मिलने आया था। 1977 में जब मैं विधायक था तब वे भी विधायक थे। 
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने यह वाकया अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, ''विजयादशमी की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश से जनसंघ के विधायक रहे और वर्तमान में देश के वरिष्ठतम पार्टी कार्यकर्ता, 106 वर्षीय श्री नारायण जी ‘भुलई भाई’ से भेंट करके सुखद अनुभूति हुई। उनकी सरलता और सादगी बेहद प्रेरणास्पद है। मैं माँ दुर्गा से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात के बाद भाजपा के सबसे बुजुर्ग कार्यकर्ता भुलई भाई ने कहा कि उनसे मिलकर ऐसा लगा जैसे भगवान कृष्ण सुदामा से मिले थे। मुझे राजनाथ जी का प्यार और आशीर्वाद मिला। हमने अतीत की विभिन्न चीजों पर चर्चा की।


केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें अपने आवास पर आमंत्रित किया है। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से फिर सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed