फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Deep Sidhu accused of Lalkila loss gets bail

लालकिला नुकसान के आरोपी दीप सिद्धू को मिली जमानत

Tue, 27 Apr 2021 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Deep Sidhu accused of Lalkila loss gets bail
नई दिल्ली। ऐतिहासिक लाल किले को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार दीप सिद्धू को अदालत ने जमानत दे दी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से दर्ज मामले में अदालत ने एक समान अपराध में दीप सिद्धू को दोबारा गिरफ्तार करने के पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह उसे जमानत पर बाहर आने से रोकने का प्रयास था। यह आरोपी के अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन

तीस हजारी अदालत के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट साहिल गुप्ता ने फैसले में कहा कि आरोपी से पहले ही 14 दिन रिमांड में पूछताछ हो चुकी है। वह करीब 70 दिन से न्यायिक हिरासत में है। जब उसे इसी तरह के एक मामले में सत्र न्यायाधीश ने जमानत प्रदान कर दी है तो उसे जमानत न देना स्वतंत्रता का हनन होगा।
विज्ञापन

अदालत ने अभियोजन पक्ष के जमानत नहीं देने के तर्क को खारिज करते हुए कहा कि स्पष्ट है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे 17 अप्रैल की सुबह जमानत पर जेल से रिहा होना था, लेकिन जांच एजेंसी ने उसे तुरंत दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया, जबकि दोनों मामलों में आरोप एक ही समान हैं। अदालत ने उसकी गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपी 9 फरवरी से जेल में है, लेकिन पुलिस ने इस अवधि में कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि यह सरासर उसे पहले मामले में मिली जमानत के आधार पर जेल से बाहर आने से रोकने का प्रयास है। यह संविधान में दी गई व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है। अदालत ने इसे जांच अधिकारी की शातिर और भयावह कार्रवाई बताते हुए आपराधिक प्रक्रिया के साथ धोखाधड़ी बताया है। अदालत ने कहा कि सिद्धू को जेल में रखने का कोई आचित्य नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने 25,000 रुपये के व्यक्तिगत मुचलके और दो अन्य जमानत पर सिद्धू की जमानत मंजूर करर ली। साथ ही, अदालत ने उसे गवाहों को प्रभावित न करने, जांच में सहयोग करने आदि आदेश भी दिए।

इससे पहले, बचाव पक्ष के अधिवक्ता अभिषेक गुप्ता ने तर्क रखा था कि जांच एजेंसी का आचरण प्रथम दृष्टया अवैध और मनमाना था। यह नियम-कानून का सरासर दुरुपयोग था। उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल को जमानत मिलते ही उसी दिन गिरफ्तारी से स्पष्ट है कि पुलिस बिना कारण उसे जेल में रखना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed