फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   dead body stuffed inside gunny bag found in burari north delhi

दिल्ली: बुराड़ी में बोरे में भरा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Wed, 09 Feb 2022 12:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 12:22 PM IST
सार

दिल्ली के बुराड़ी में एक युवक का शव बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन
dead body stuffed inside gunny bag found in burari north delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक बोरे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि परसीराम एन्क्लेव के पास यमुना पुश्ता में एक बोरा मिला, जिसकी जांच करने पर एक शव बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे इस बारे में एक फोन आया था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो करीब 30 साल की उम्र का एक अज्ञात पुरुष का शव मिला। मृतक के मुंह और दाहिने पैर के अंगूठे पर कुछ खून के निशान के अलावा कोई बाहरी चोट नहीं थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


धारा 302 के तहत मामला दर्ज
पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस बारे में लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। डीसीपी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed