{"_id":"5f947aa68ebc3e75017f755f","slug":"dead-body-of-youth-recovered-after-24-days-ashram-news-noi5445072136","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 दिन बाद मिला शव, लटके हुए हो गया कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 दिन बाद मिला शव, लटके हुए हो गया कंकाल
विज्ञापन
नई दिल्ली। बदरपुर थाना इलाके में लापता हुए 24 वर्षीय युवक का शव 24 दिन बाद फंदे पर लटके हुए मिला। शव इतने दिनों तक लटके होने के कारण कंकाल हो गया था। मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ बदरपुर में रहता था और निजी कंपनी में नौकरी करता था।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 28 सितंबर की शाम करीब 5 बजे साहिल अपने परिवार वालों से थोड़ी देर में आने को कहकर गया था लेकिन काफी देर बाद भी वह नहीं आया। परिजनों को काफी खोजबीन के बाद सुराग नहीं मिला। उसके बाद बदरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बैंक की डिश खराब होने पर 21 अक्टूबर को बैंक कर्मचारी छत पर गए। तब उन्होंने कमरे में साहिल को लटके देखा था। साहिल का घर बैंक के बराबर में ही है। उस वक्त इसकी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस को कॉल की गई। फिर पुलिस ने 28 सितंबर को गुम हुए साहिल के परिजनों से पहचान कराई। चेहरा तो कंकाल बन चुका था। परिजनों ने साहिल की पहचान उसके कपड़ों से की।