फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   dead body of girlfriend found hanging in lover house in Badaun

बदायूं: प्रेमी के घर में फंदे पर लटका मिला प्रेमिका का शव, रात तीन बजे उठकर पहुंच गई थी युवक के घर

Mon, 12 Apr 2021 10:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Apr 2021 10:24 PM IST
सार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवती का शव प्रेमी के घर में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस का दावा है कि युवती रात तीन बजे प्रेमी के घर पहुंच गई थी। जब युवक ने उसे घर लौटने के लिए कहा तो क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली है। 

विज्ञापन
dead body of girlfriend found hanging in lover house in Badaun
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवती का शव प्रेमी के घर में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस का दावा है कि युवती रात तीन बजे प्रेमी के घर पहुंच गई थी। जब युवक ने उसे घर लौटने के लिए कहा तो क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली है। 
विज्ञापन


वहीं लड़की के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। दातागंज क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती का गांव के ही भूरे पुत्र धनपाल से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन


दातागंज के सीओ बल्देव सिंह ने बताया कि रविवार रात युवती के परिवार वाले गेहूं निकालने खेत पर गए थे। युवती और उसके छोटे भाई-बहन घर पर रह गए थे। इससे युवती को मौका मिल गया। वह रात करीब तीन बजे अपने घर से चुपचाप उठकर प्रेमी के घर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे अचानक अपने घर में देखकर उसका प्रेमी घबरा गया। उसने कहा कि वह घर लौट जाए। उसके परिवार वालों को पता चल गया तो बड़ा विवाद हो जाएगा। लेकिन युवती लौटने को तैयार नहीं हुई। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। 

प्रेमिका ने प्रेमी को कमरे से बाहर निकाल दिया। फिर उसी के कमरे में अपने दुपट्टे का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए। पुलिस को बुलाकर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। दूसरी ओर युवती को घर से गायब देखा तो परिजन उसे खोजते हुए उसके प्रेमी के घर पहुंच गए। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ बल्देव सिंह पहुंच गए। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ का कहना है कि ल़ड़की की उम्र करीब 18 साल लग रही है लेकिन उसके परिवार वाले 16 साल बता रहे हैं। मामला आत्महत्या का है। अभी इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर तहरीर आती है तो जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed