{"_id":"60747b4d8ebc3ec4ac069731","slug":"dead-body-of-girlfriend-found-hanging-in-lover-house-in-badaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: प्रेमी के घर में फंदे पर लटका मिला प्रेमिका का शव, रात तीन बजे उठकर पहुंच गई थी युवक के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: प्रेमी के घर में फंदे पर लटका मिला प्रेमिका का शव, रात तीन बजे उठकर पहुंच गई थी युवक के घर
Mon, 12 Apr 2021 10:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:24 PM IST
सार
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवती का शव प्रेमी के घर में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस का दावा है कि युवती रात तीन बजे प्रेमी के घर पहुंच गई थी। जब युवक ने उसे घर लौटने के लिए कहा तो क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवती का शव प्रेमी के घर में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस का दावा है कि युवती रात तीन बजे प्रेमी के घर पहुंच गई थी। जब युवक ने उसे घर लौटने के लिए कहा तो क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली है।
वहीं लड़की के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। दातागंज क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती का गांव के ही भूरे पुत्र धनपाल से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दातागंज के सीओ बल्देव सिंह ने बताया कि रविवार रात युवती के परिवार वाले गेहूं निकालने खेत पर गए थे। युवती और उसके छोटे भाई-बहन घर पर रह गए थे। इससे युवती को मौका मिल गया। वह रात करीब तीन बजे अपने घर से चुपचाप उठकर प्रेमी के घर पहुंच गई।
विज्ञापन
उसे अचानक अपने घर में देखकर उसका प्रेमी घबरा गया। उसने कहा कि वह घर लौट जाए। उसके परिवार वालों को पता चल गया तो बड़ा विवाद हो जाएगा। लेकिन युवती लौटने को तैयार नहीं हुई। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ।

प्रेमिका ने प्रेमी को कमरे से बाहर निकाल दिया। फिर उसी के कमरे में अपने दुपट्टे का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए। पुलिस को बुलाकर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। दूसरी ओर युवती को घर से गायब देखा तो परिजन उसे खोजते हुए उसके प्रेमी के घर पहुंच गए। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ बल्देव सिंह पहुंच गए। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ का कहना है कि ल़ड़की की उम्र करीब 18 साल लग रही है लेकिन उसके परिवार वाले 16 साल बता रहे हैं। मामला आत्महत्या का है। अभी इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर तहरीर आती है तो जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।