फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DDMA allowed Chhath Puja celebrations on public place except Yamuna river bank 

दिल्ली: अब सार्वजनिक स्थानों पर मना सकेंगे छठ, डीडीएमए ने दी अनुमति, यमुना किनारे लगाई पाबंदी

Fri, 29 Oct 2021 06:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 29 Oct 2021 06:23 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के हालत बेहतर हैं। ऐसे में तयशुदा छठ घाटों पर कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
DDMA allowed Chhath Puja celebrations on public place except Yamuna river bank 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में रह रहे पूर्वाचलवासियों के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने खुशखबरी दी है। डीडीएमए ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के लोग अब सार्वजनिक स्थलों पर छठ मना सकते हैं। डीडीएमए ने आगे कहा कि यमुना नदी के किनारे छठ पूजा मनाने की अनुमति नहीं होगी, सिर्फ तय स्थानों पर ही छठ पूजा मना सकेंगे। 

विज्ञापन




कोरोना के घटते केस के बीच डीडीएमए ने छठ पर्व के सार्वजनिक आयोजन की मंजूरी दे दी। कोविड प्रोटोकॉल के साथ दिल्ली सरकार की तरफ से चुने गए घाटों पर श्रद्धालु छठ पर्व मना सकेंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के हालत बेहतर हैं। ऐसे में तयशुदा छठ घाटों पर कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजन किया जा सकेगा। सरकार सुनिश्चित करेगी कि छह घाटों पर कोरोना से बचने के लिए तय नियमों को लागू किया जाए। इसके लिए जल्द ही एक कार्य संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी होगी।
विज्ञापन


उपराज्यपाल व केंद्र सरकार से की थी गुजारिश
इससे पहले दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजन की मंजूरी देने के लिए उपराज्यपाल व केंद्र सरकार से गुजारिश की थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्र लिखकर उपराज्यपाल से छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजन को अनुमति देने का आग्रह किया था। वहीं, उपमुख्यमंत्री ने भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर छठ के आयोजन की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ से शुरू होगी छठ पूजा
इस बार छठ पूजा की शुरुआत आठ नवंबर को नहाय खाय से हो रही है। नौ नवंबर को खरना है। 10 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं, 11 नवंबर को सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed