{"_id":"5f80bbc98ebc3e5be028c0b8","slug":"dda-will-give-25-percent-discount-in-circle-rate-to-educational-health-institutions-ashram-news-noi5415074150","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों को सर्कल रेट में 25 फीसदी छूट देगा डीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों को सर्कल रेट में 25 फीसदी छूट देगा डीडीए
Sat, 10 Oct 2020 01:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
dda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीए राजधानी में शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों को प्लॉटों की नीलामी में सर्कल रेट में 25 फ़ीसदी छूट देगा। इस प्रस्ताव को शुक्रवार को डीडीए की बोर्ड की बैठक में पास कर मंजूरी के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के पास भेजा गया है। डीडीए के अनुसार, राजधानी में आठ सर्कल के अंदर करीब 100 प्लॉट नीलामी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
इसको लेकर डीडीए ने पहले भी बेचने की कोशिश की थी, लेकिन कीमत अधिक होने से खरीदारों ने रुचि नहीं ली थी। सर्कल रेट कम होने से खरीदारों को अब कम रकम चुकानी होगी। दूसरी ओर बोर्ड की बैठक में राजधानी के रिहायशी इलाकों में बने दवाओं के गोदाम और दुकान मालिकों को राहत देते हुए स्थायी कर दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले वर्तमान मास्टर प्लान में रिहायशी इलाकों में चल रहे दवाओं के गोदामों की मियाद इस वर्ष के अंत में खत्म हो रही थी। बोर्ड की बैठक में मास्टर प्लान में संशोधन कर यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बोर्ड की बैठक में शास्त्री पार्क इलाके में खाली पड़े डीडीए की जमीन को खेल परिसर के रूप में विकसित करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
संत रविदास मंदिर के लिए 400 वर्ग मीटर जगह आवंटित
शुक्रवार को डीडीए बोर्ड की बैठक में तुगलकाबाद में संत रविदास मंदिर के लिए 400 वर्ग मीटर जमीन आवंटित कर दिया गया है, हालांकि डीडीए की मंजूरी के बाद अब इस प्रस्ताव पर केंद्र की ओर से स्वीकृति मिलना बाकी रह गया है। दूसरी ओर डीडीए द्वारा भूमि उपयोग को बदले जाने पर संत रविदास मंदिर संघर्ष समिति ने एतराज जताया है।
संघर्ष समिति के कहना है कि डीडीए ने इस भूमि के उपयोग को लेकर गलत तरीके से बदलाव किया है। आप विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दबाव के बाद डीडीए ने शुक्रवार को तुगलकाबाद में मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए जमीन आवंटित किया है। हालांकि इसके उपयोग में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर बहुत प्राचीन मंदिर था। बीते 10 अगस्त 2019 को इस मंदिर को ढाहने की कार्रवाई से तनाव फैल गया था।