{"_id":"622e7e3e800917383256f7db","slug":"data-work-station-will-be-set-up-in-ipu-will-be-used-in-the-field-of-research","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आईपीयू में स्थापित होगा डाटा वर्क स्टेशन, शोध के क्षेत्र में होगा प्रयोग, आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आईपीयू में स्थापित होगा डाटा वर्क स्टेशन, शोध के क्षेत्र में होगा प्रयोग, आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Mon, 14 Mar 2022 04:59 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 14 Mar 2022 04:59 AM IST
सार
अधिकारियों के मुताबिक, जनसंख्या कार्य निदेशालय का डाटा प्रामाणिक होता है। यहां से मिलने वाले डाटा का प्रयोग शोध के क्षेत्र में किया जाता है। यही वजह है देश के कई चुनिंदा विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों ने अपने यहां डाटा वर्क स्टेशन स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
ipu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने डाटा वर्क स्टेशन स्थापित करने के लिए जनसंख्या कार्य निदेशालय के साथ करार किया है। इसके तहत विश्वविद्यालय परिसर में एक डाटा वर्क स्टेशन बनाया जाएगा। नए करार को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉक्टर महेश वर्मा और जनसंख्या कार्य निदेशालय की ओर से निदेशक अजय गर्ग ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, जनसंख्या कार्य निदेशालय का डाटा प्रामाणिक होता है। यहां से मिलने वाले डाटा का प्रयोग शोध के क्षेत्र में किया जाता है। यही वजह है देश के कई चुनिंदा विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों ने अपने यहां डाटा वर्क स्टेशन स्थापित किए हैं। इस अवसर पर कुलपति प्रो. डॉक्टर महेश वर्मा ने कहा कि इस करार का फायदा विश्वविद्यालय के दोनों परिसर तथा संबद्ध संस्थानों के छात्रों विशेषकर शोध करने वालों को मिलेगा। वहीं, कुलसचिव शैलेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि बदलते समय में प्रामाणिक डाटा की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
डीयू में आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम नॉन-कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) व शैक्षिक फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह करेंगे।
विज्ञापन