फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cylinder burst while filling oxygen, one died

ऑक्सीजन भरने के दौरान सिलिंडर फटा, एक की मौत

Fri, 14 Jan 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cylinder burst while filling oxygen, one died
नई दिल्ली। मायापुरी इलाके में बृहस्पतिवार को ऑक्सीजन प्लांट में सिलिंडर फटने से उसके चपेट में आए एक कर्मचारी की मौत हो गई। मायापुरी थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले कर्मचारी की पहचान अजय साहू (49) के रूप में हुई है। वह मायापुरी फेज एक स्थित बिनायक ऑक्सीजन प्लांट के परिसर में रहता और वहीं काम करता था। बृहस्पतिवार दोपहर मायापुरी स्थित ऑक्सीजन प्लांट में सिलिंडर फटने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो सिलिंडर के टुकड़े चारों तरफ फैले पड़े थे। जांच करने के दौरान पुलिस को पता चला कि ऑक्सीजन भरने के दौरान सिलिंडर फटा था। पुलिस ने अस्पताल जाने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed